{"_id":"63dfb69477871a5d32023b99","slug":"extortion-attempt-by-putting-photo-of-ex-judge-on-whatsapps-dp-na-news-c-340-1-del1004-4666-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्हाट्सएप की डीपी पर पूर्व जज का फोटो लगाकर उगाही की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्हाट्सएप की डीपी पर पूर्व जज का फोटो लगाकर उगाही की कोशिश
विज्ञापन
जालसाज ने पूर्व न्यायाधीश के परिचितों को फोन कर पैसे मांगे
जानकारी मिलने के बाद साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले में व्हाट्सएप की डीपी पर पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश का फोटो लगाकर उगाही करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जालसाज ने पूर्व न्यायाधीश के परिचितों को फोन कर उनसे पैसों की उगाही करने का प्रयास किया। परिचितों से पैसे मांगने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व न्यायाधीश ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है। साइबर सेल मामला दर्ज कर आरोपियों के फोन नंबर के जरिये उनकी पहचान करने में जुटी है।
दिल्ली की एक अदालत में जिला व सत्र न्यायाधीश रह चुके एसपी सभरवाल अशोक नगर में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके कुछ परिचित व मित्रों ने फोन कर बताया कि उन्होंने उनसे पैसे की मांग की है जबकि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे थे। मित्रों ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसों की मांग की गई। व्हाट्सएप की डीपी पर उनका फोटो लगा हुआ है। मित्रोंं ने उन्हें आरोपियों के दो फोन नंबर भी दिए जिसके जरिये उन्हें फोन कर पैसों की मांग की गई थी।
शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने आरोपियों की जालसाजी को भांपते हुए उन्हें अपनी बातों में उलझाकर रखा और फिर उन्हें फोन कर इस बात की जानकारी दी। साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता से आरोपियों का नंबर भी लिया है। पुलिस तकनीकी और उन फोन नंबरों की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है।