{"_id":"65479bda22fd96bf750b21e8","slug":"explosion-in-the-room-two-youths-died-due-to-burns-noida-news-c-340-1-del1004-29732-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कमरे में धमाका, झुलसने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कमरे में धमाका, झुलसने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
पुलिस बोली- कमरे से पोटाश-गंधक मिला, पटाखे बनाने की आशंका
पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात कमरे में धमाका होने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस को छानबीन के दौरान कमरे से गंधक और पोटाश मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों युवक गंधक-पोटाश मिलाकर छोटे पटाखे बना रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। मृतकों की शिनाख्त टिकरी खुर्द निवासी गौरव और नजफगढ़ निवासी साहिल के रूप में हुआ है।
पुलिस के अनुसार, गौरव पिता संतोष, मां और दो बहनों के साथ टिकरी खुर्द नरेला में रहता था। पिता फर्नीचर का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि गौरव पढ़ाई के साथ-साथ इलाके में रेहड़ी लगाकर दीये व प्लास्टिक के फूल सहित अन्य सामान बेचता था। साहिल दूर का रिश्तेदार व दोस्त था। शनिवार रात परिवार के लोग भूतल पर सो रहे थे, जबकि गौरव और साहिल पहली मंजिल पर बने कमरे में थे। रात 11:30 बजे अचानक कमरे में धमाका हुआ। पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने देखा कि गौरव के कमरे से धुआं निकल रहा है। परिजनों ने दरवाजे को तोड़ा तो दोनों युवक खाट के बीच में झुलसे पड़े थे। कमरे में दीपावली में इस्तेमाल सामान बिखरे पड़ा था। परिजनों ने सामान में लगी आग को बुझाया और घायलों को अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कमरे से मिला पोटाश और गंधक
पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने बताया कि कमरे से पोटाश और गंधक मिला है। आशंका है कि गौरव और साहिल दोनों को मिलाकर पटककर फोड़ने वाला पटाखा बना रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि पोटाश और गंधक का मिश्रण फटने से धमाका हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती होना चाहता था गौरव
ताऊ हरिकेश ने बताया कि गौरव पढ़ाई के अलावा परिवार की मदद करने के लिए रेहड़ी पर दुकान लगाता था। वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था। इसके लिए वह तैयारी कर रहा था। गौरव कोई नशा नहीं करता था, लेकिन साहिल बीड़ी पीता था। ऐसे में बीड़ी से आग लगने की आशंका है। गौरव रेहड़ी पर मोमबत्ती और बच्चों के लिए फुलझड़ी रखता था, लेकिन यह पता नहीं है कि वह गंधक और पोटाश से पटाखे तैयार कर रहा था।