फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Experts deliberate on adolescent health and overall well-being

Noida News: किशोरों के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

Mon, 07 Sep 2026 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Experts deliberate on adolescent health and overall well-being
-फोटो है
विज्ञापन

- सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में किशोर स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण विषय पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
------------
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में किशोर स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण विषय पर सोमवार को एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, सौंदर्य एवं वेलनेस तथा समाज सेवा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस दौरान किशोरों से जुड़ी शारीरिक, मानसिक और जीवनशैली संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. अरुण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किशोरों के संपूर्ण विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा के साथ बहुविषयक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। केजीएमयू लखनऊ के क्वीन मैरी अस्पताल की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उमा सिंह ने किशोरियों में बढ़ रहे पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर के बारे में जानकारी दी और समय पर लक्षणों की पहचान के साथ संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। आईएमए लखनऊ की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमा श्रीवास्तव ने सौंदर्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और इसके संभावित प्रभावों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

टैटू और स्वास्थ्य जोखिम
प्रो. अरुण कुमार सिंह ने युवाओं में बढ़ते टैटू के चलन से जुड़े संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। वेलनेस विशेषज्ञ ब्लॉसम कोचर ने दैनिक जीवन में अरोमाथेरेपी के लाभ बताए। सामाजिक कार्यकर्ता सुगंती अग्रवाल ने तनाव प्रबंधन और किशोरों के भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपाय साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान के डीन डॉ. डीके सिंह, सीएमएस डॉ. मुकुल जैन, एमएस डॉ. आकाश राज, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. उषा बिंदल और पैरामेडिकल डीन डॉ. पूनम मोटियानी समेत कई संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन कंसल्टेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोकिता शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed