{"_id":"68cad8d6885f783b3f0172ef","slug":"exhibition-on-pms-life-inaugurated-at-connaught-place-noida-news-c-340-1-del1011-105290-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का कनॉट प्लेस में शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का कनॉट प्लेस में शुभारंभ
विज्ञापन
नड्डा ने कहा -सेवा ही प्रधानमंत्री की प्रेरणा है और राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने बुधवार को सेवा पखवाड़े की शुरुआत की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कनाॅट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रधानमंत्री के जीवन एवं कार्यों पर आधारित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें प्रधानमंत्री के अब तक के योगदान और देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की झलक प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर नड्डा ने कहा कि सेवा ही प्रधानमंत्री की प्रेरणा है और राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प। मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है और भारतीय संस्कृति को प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दो अक्तूबर को खादी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और डॉ. पंकज सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए
भाजपा के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में सांसदों और जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। दिल्ली के 250 मंडलों में विधायकों, पार्षदों और मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की भी शुरुआत हुई जो दो सप्ताह तक चलेगा। सचदेवा ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा पूरे दिल्ली में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान और एक पेड़ मां के नाम जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए झंडेवालान मंदिर में धर्म समाज ने श्री शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान एमसीडी में नेता सदन प्रवेश वाही और स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।