फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Exhibition of items made from God's costumes

Noida News: भगवान की पोशाकों से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी

Fri, 01 Aug 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of items made from God's costumes
नई दिल्ली। सम्पूर्णा संस्था की संस्थापिका डॉ. शोभा विजेन्द्र के नेतृत्व में शुक्रवार को तिलक मार्ग पर पुनः अर्पित अभियान के तहत हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस पहल के तहत भगवान को अर्पित की गई पवित्र पोशाकों को पुनर्चक्रित कर पूजा आसन, थालपोश, सौभाग्य थैले, पुस्तक आवरण और बच्चियों के वस्त्र आदि में परिवर्तित किया गया है। डॉ. शोभा विजेन्द्र ने कहा कि यह अभियान न केवल आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बना रहा है। संस्था की सदस्य निधि गोयल ने इसे सतत विकास का उदाहरण बताया। इस अवसर पर विधायक करनैल सिंह, पूनम शर्मा, शिखा राय, हज समिति प्रमुख कौसर जहां, पूर्व पार्षद चित्रा अग्रवाल, पंडित अरुण उपाध्याय, बालाजी मंदिर प्रकोष्ठ की संध्या दीक्षित, फिक्की फ्लो अध्यक्षा पूनम शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed