फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Excavation of underpass started at Kisan Chowk towards Bisrakh

Noida News: किसान चौक पर बिसरख की तरफ शुरू हुई अंडरपास की खोदाई

Sun, 13 Jul 2025 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Excavation of underpass started at Kisan Chowk towards Bisrakh
- प्राधिकरण ने शुरू कराया काम, यहां तीन दिन पहले से लागू है डायवर्जन
विज्ञापन

फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में किसान चाैक पर निर्माणाधीन अंडरपास के लिए बिसरख की तरफ मुख्य सड़क पर खोदाई का काम शुरू हो गया है। यहां तीन दिन पहले ही डायवर्जन लागू होने पर सर्विस लेन से वाहन गुजरना शुरू हो गए थे। यहां अंडरपास के लिए रैंप बनाने का काम होना है। अंडरपास के लिए मुख्य चौराहा पर पहले ही काम चालू है।

अधिकारियों का कहना है कि किसान चौक से बिसरख की तरफ आने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है। खोदाई और रैंप का निर्माण पूरा होने तक यह रास्ता बंद रहेगा। यहां से गुजरने वाले वाहन सर्विस लेन से जा सकेंगे। दूसरे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग भी लोग कर सकते हैं। गोल चक्कर के हिस्से में अंडरपास का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। जल्दी ही यहां काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मुख्य चौराहा अंडरपास के ऊपर का रास्ता ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पर्थला की तरफ से आने वाले वाहन सीधा शाहबेरी गोल चक्कर की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed