{"_id":"64ada96ee5e1b2583904c874","slug":"everything-changed-in-a-moment-the-world-ended-noida-news-c-1-gnd1002-710518-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ\nपल भर में सब कुछ बदल गया , खत्म हो गई दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ पल भर में सब कुछ बदल गया , खत्म हो गई दुनिया
विज्ञापन
पल भर में सब कुछ बदल गया, खत्म हो गई दुनिया
- मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल धर्मेंद्र ने कहा कुछ समझ में नहीं आया और हादसा हो गया
- धर्मेंद्र व उनके आठ साल के बेटे हादसे में बचे, दोनों नोएडा के एसजेएम अस्पताल में भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हमलोग भगवान के दर्शन के लिए मेरठ से निकले थे, आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे। गाजियाबाद के पास पल भर में सब कुछ बदल गया। कुछ समझ में ही नहीं आया अचानक क्या हो गया। हमारी दुनिया ही खत्म हो गई। नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एसजेएम अस्पताल में भर्ती मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल हुए धर्मेंद्र यह कहते हुए फफक पड़े। धर्मेंद्र व उनके आठ वर्षीय बेटे कार्तिक की हालत स्थिर है।
मंगलवार सुबह मेरठ एक्सप्रेसवे पर बहरामपुर के पास गलत दिशा से आ रही बस व टीयूवी की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए 38 वर्षीय धर्मेंद्र और आठ वर्षीय कार्तिक का इलाज एसजेएम अस्पताल में चल रहा है। धर्मेंद्र के पैर व हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि बेटे कार्तिक के सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद गौतमबुद्धनगर के सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने डिप्टी सीएमओ डाॅ. चंदन सोनी को एसजेएम अस्पताल भेजा और घायलों का बेहतर इलाज करवाने के लिए कहा। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि बच्चे के सिर में चोट लगने के कारण सीटी स्कैन जांच कराई गई है। रिपोर्ट सामान्य है। वहीं, एसजेएम अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। उधर, जानकारी मिलने के बाद परिजनों का भी अस्पताल आना शुरू हो गया। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे और वह खाटू श्याम जाने के लिए घर से निकले थे। अपनी बहन को लेने गुरुग्राम जा रहे थे। तभी मेरठ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। एसजेएम अस्पताल की प्रबंधक पुष्पा कौल का कहना है कि दोनों घायलों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और दोनों की हालत स्थिर है।