फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   every sixth patient got corona

Noida News: संक्रमण बढ़ते ही घटी जांच, हर छठे मरीज को कोरोना

Wed, 29 Mar 2023 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
every sixth patient got corona
संक्रमण बढ़ते ही घटी जांच, हर छठे मरीज को कोरोना
विज्ञापन

लापरवाही : तीन दिन में 239 कोविड जांच, 36 संक्रमित मिले, जिले में छह दिन में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा संक्रमण
20 लाख आबादी वाले जनपद में रोजाना महज 100 से 125 कोविड जांच हो रही है

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरतने लगा है। करीब 20 लाख आबादी वाले जनपद में महज 100 से 125 कोविड जांच रोजाना हो रही है। तीन दिन में महज 239 जांच हुई है, जिसमे 36 मरीज कोरोना की चपेट में मिला है, यानि हर छठा मरीज संक्रमित पाया गया है। जिले में छह दिन में मामले बढ़कर दोगुने हो गए हैं। संक्रमण बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा घटा दिया है, जबकि तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने जांच बढ़ाने और सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।
तीन दिन पहले तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रोजाना 500 से ज्यादा कोविड जांच का दावा कर रहे थे, लेकिन संक्रमण बढ़ते ही लापरवाही का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को 11 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई। 23 मार्च को जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 30 थी, जो 29 मार्च को 64 हो गई है। पिछले दो दिनों से नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या घटी है, जो चिंता का विषय है। मंगलवार को 19 नए मरीज मिले थे, जबकि महज चार स्वस्थ हुए। बुधवार को 11 नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या चार दर्ज की गई।
विज्ञापन



---संक्रमण को हल्के में लेना न पड़ जाए भारी

संक्रमण की रफ्तार तेज है पर इसके लक्षण हल्के हैं, यह गलतफहमी सेहत पर भारी पड़ सकती है। दरअसल, संक्रमण की चपेट में आए मरीजों की संख्या अस्पतालों में भी बढ़ रही है। बुधवार को 64 सक्रिय मरीजों में से सात अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जरूरत पड़ने पर 1800-419-2211 डायल करें

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग कोविड को लेकर पूरी तरह से तैयार है। लोगों का सहयोग जरूरी है। सेक्टर-39 स्थित सरकारी अस्पताल के तृतीय तल पर कोविड डेडिकेटेड वार्ड तैयार है। निजी अस्पतालों को पॉजिटिव मरीजों के नमूने तत्काल विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि जीनोम सीक्वेंसिंग जांच कराई जा सके। जनपद में 17 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं। इनमें 11 सरकारी और 6 निजी हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। लक्षण नजर आने पर घबराएं नहीं, चिकित्सक को दिखाएं और जांच कराएं। जरूरत होने पर हेल्पलाइन नंबर- 1800-419-2211 पर कॉल करें।





---
सबसे बड़ा बाजार अलर्ट

कोरोना के कारण कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा है। लंबे समय तक बाजार बंद रहने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, किसी तरह की पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं, लेकिन पिछला अनुभव व्यापारियों को डरा रहा है। इसी को ध्यान में रख शहर के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 की मार्केट एसोसिएशन ने सभी दुकानदारों को अलर्ट किया है। कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि अपनी दुकानों-शोरूम में बिना मास्क किसी को प्रवेश न दें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें।





एक नजर-1,10,673 लोग अब तक हो चुके संक्रमित
-1,10,118 लोग अब तक हो चुके स्वस्थ

-491 संक्रमित अब तक गंवा चुके जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed