फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after paying the treatment expenses, demand of ten lakh rupees from the landlord

Noida News: इलाज का खर्च देने के बाद भी मकान मालिक से दस लाख की मांग

Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Even after paying the treatment expenses, demand of ten lakh rupees from the landlord
खोड़ा। थानाक्षेत्र के वंदना विहार निवासी रविंद्र सिंह के किरायेदार पीलीभीत के बिलसंडा स्थित बबूरी निवासी प्रेमचंद छत का प्लास्टर गिरने से घायल हो गए थे। रविंद्र ने उनके इलाज का पूरा खर्च उठाया। आरोप है कि अस्पताल से आने के बाद प्रेमचंद और उनके परिवार वालों ने झूठे मुकदमे में फंसाने और अपहरण कराने की धमकी देकर उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने किरायेदार समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में रविंद्र ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रेमचंद उनके मकान में किराये पर रहने के लिए आया था। करीब एक माह रहने के बाद उन्होंने प्रेमचंद से कमरा खाली करने को कहा। इसकी वजह थी कि उनके मकान की छत कमजोर थी और उसकी मरम्मत कराई जानी थी। बताया कि प्रेमचंद ने मकान खाली नहीं किया और टालमटोल करता रहा। 16 अगस्त 2024 की सुबह प्रेमचंद के ऊपर छत का प्लास्टर गिर गया। घायल को उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों कूल्हों में चोट होने की वजह से दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के लिए उन्होंने 30 हजार रुपये भी घायल के परिवार वालों को दिए। आरोप है कि इसके बाद भी परिवार वाले उनसे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि उनका अपहरण कराने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमचंद और उसके परिजन ओमप्रकाश, अवधेश और सुरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed