फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Euthanasia sought in protest against illegal sale

Noida News: गोचर भूमि की अवैध बिक्री के विरोध में मांगी इच्छामृत्यु

Mon, 01 Sep 2025 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Euthanasia sought in protest against illegal sale
दादरी(संवाद)। जनपद के तहसील क्षेत्र व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा गोचर की भूमि की अवैध बिक्री किए जाने के विरोध में गो रक्षा हिंदू दल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा और इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने बताया कि तहसील क्षेत्र में गोचर की भूमि का प्राधिकरण की ओर से अधिग्रहण किया और कॉलोनाइजर द्वारा खुलेआम बेचा रहे हैं। उनका कहना कि यदि भूमि को समय रहते मुक्त नहीं कराया गया तो ज्ञापन में इच्छा मृत्यु की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में गायों के लिए बैठने, चरने व आराम करने के लिए कोई जगह नहीं है। इनके बैठने की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस मौके पर लखन गुर्जर, विकास, विजय नागर, योगी शर्मा, अंकुर, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed