फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EPFO assistant manager and accountant arrested for taking 8 lakh bribes

रिश्वत लेते दो ईपीएफओ अफसर नोएडा में गिरफ्तार, सीबीआई कोर्ट में पेशी

Sat, 15 Aug 2020 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
EPFO assistant manager and accountant arrested for taking 8 lakh bribes
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

सीबीआई ने बृहस्पतिवार शाम गौतमबुद्ध नगर के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय के दो अधिकारियों को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर सीबीआई कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। देर रात तक सीबीआई ने आरोपियों के घर और दफ्तर में भी छानबीन की। फिलहाल, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन



सीबीआई के अनुसार, नोएडा में रणपाल सिंह की सिक्योरिटी गार्ड की फर्म है। फर्म पर ईपीएफओ के 74 लाख रुपये बकाया थे जो ब्याज और जुर्माना बढ़ने से 2 करोड़ रुपये हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पेंडिंग बकाये के मामले को निपटाने के लिए ईपीएफओ के असिस्टेंट कमिश्नर बृजेश रंजन झा और लेखाधिकारी नरेंद्र कुमार झा ने नौ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में मामला आठ लाख रुपये में तय हो गया।

इसके बाद रणपाल सिंह ने मामले की शिकायत गाजियाबाद स्थित सीबीआई की ब्रांच में की। ब्रांच के इंस्पेक्टर अजय गहलोत के नेतृत्व में सीबीआई की टीम गठित की गई। टीम ने बृहस्पतिवार को नोएडा सेक्टर-24 स्थित ईपीएफओ के ऑफिस में रणपाल सिंह को पूर्व योजना के मुताबिक आठ लाख रुपये की रिश्वत लेकर भेजा।


इसी दौरान टीम ने नरेंद्र कुमार झा और बृजेश रंजन झा को मौके पर ही रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए दोनों अधिकारियों को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश अमित वीर सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। दोनों अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में 28 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया।

इधर, पीएफ कमिश्नर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की अन्य जानकारी फिलहाल सीबीआई ने साझा नहीं की है। एफआईआर की कॉपी और बाकी डिटेल का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed