फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Environment Minister's advice to improve air quality, walk on foot

Noida News: वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए पर्यावरण मंत्री की नसीहत, पैदल चलें

Fri, 25 Oct 2024 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Environment Minister's advice to improve air quality, walk on foot
पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार
वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए पर्यावरण मंत्री की नसीहत, पैदल चलें
विज्ञापन

मंत्री ने कहा, पटाखे कम चलाएं, दस साल पुराने पेट्रोल व 15 साल पुराने डीजल वाहन हटाने के दिए निर्दश
खबर के साथ फोटो भी अटैच है

माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा है कि वाहनों से पैदा होने वाला प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी है कि छोटी दूरी पैदल ही तय की जाए। वाहन का प्रयोग नहीं किया जाए।
वायु प्रदूषण में गिरावट लाने के मकसद से डॉ. अरुण कुमार ने ग्रेनो प्राधिकरण के सभागार में बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के अधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में वायु प्रदूषण रोकने के आदेश दिए। साथ ही कहा, दीपावली पर पटाखे कम से कम चलाएं। चलाएं भी तो ग्रीन पटाखे। पटाखों से हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है। इससे फेफड़ों की समस्या भी हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धूल न उड़े उसके लिए मैकेनिकल स्वीपिंग करने के लिए कहा है। 10 साल पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए अधिकारियों से कहा है। बिजली विभाग से कहा है कि वह पूरी बिजली आपूर्ति दें ताकि जेनरेटर चलाने की नौबत ही न आए। सड़कों के किनारे धूल न उड़े, इसके लिए घास लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरुण कुमार ने कहा, हम नहीं चाहते कि ग्रैप के अगले चरण लागू किए जाएं। इसके लिए लोगों को भी सहयोग करना होगा। लोग अधिक से अधिक ई व्हीकल इस्तेमाल करें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जो निर्माण कार्य हो रहे हैं वह मानकों के अनुसार हों। निर्माण सामग्री का परिवहन ढककर किया जाए। हमारी मंशा काम रोकने की नहीं बल्कि काम के साथ पर्यावरण को बचाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed