Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   entire city will celebrate Diwali while these guardians will perform their duty in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: पूरा शहर मनाएगा दीवाली, फर्ज निभाएंगे ये प्रहरी, परिवार से दूर रहकर सुरक्षा की बिखेरेंगे रोशनी

Sat, 07 Nov 2026 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 06:57 PM IST
सार

दीपावली पर हर घर रोशनी से जगमगाएगा। कहीं दीप जलेंगे तो कहीं परिवार के साथ खुशियां बांटी जाएंगी। बच्चे पटाखे चलाने और मिठाइयां खाने की जिद करेंगे। बाजारों में रौनक होगी और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी।

विज्ञापन
entire city will celebrate Diwali while these guardians will perform their duty in Greater Noida
फर्ज निभाएंगे ये प्रहरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर हर घर रोशनी से जगमगाएगा। कहीं दीप जलेंगे तो कहीं परिवार के साथ खुशियां बांटी जाएंगी। बच्चे पटाखे चलाने और मिठाइयां खाने की जिद करेंगे। बाजारों में रौनक होगी और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। लेकिन इन खुशियों के बीच कुछ ऐसे चेहरे भी होंगे, जिनकी दीपावली अपनों के साथ नहीं, बल्कि ड्यूटी के बीच गुजरेगी। वर्दी की जिम्मेदारी उन्हें घर की दहलीज से दूर रखेगी।

विज्ञापन



दूसरों के घरों में खुशियों के दीप जलते रहें, इसके लिए वे खुद अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाएंगे। पुलिस, ट्रैफिक कर्मी और अग्निशमन कर्मियों के दीपावली की खुशी शायद परिवार के साथ बैठकर मिठाई खाने में नहीं, बल्कि इस बात में होगी कि उनकी ड्यूटी के दौरान किसी की खुशियों में खलल न पड़े। शहर जब दीपों से जगमगाएगा, तब ये वर्दीधारी चेहरे अपनी जिम्मेदारी की रोशनी से त्योहार को सुरक्षित बनाएंगे।
विज्ञापन


त्योहार पर पहली प्राथमिकता अपने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। जब लोग परिवार के साथ दीपावली मना रहे होते हैं। तब हमें अपनी टीम के साथ सड़कों और इलाके में मुस्तैद रहना होता है। हमारे लिए त्योहार का मतलब केवल घर में दीप जलाना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित माहौल देना भी है। -शिवानी, बीटा-2 चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर आतिशबाजी और सजावट के बीच आग लगने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी टीम के साथ तैयार रहना होता है। दूसरों के घरों में रोशनी बनी रहे, इसके लिए वह खुद परिवार से दूर रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। -वीर सेन सिंह, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, ईकोटेक-1 फायर स्टेशन


त्योहार पर घर जाने की होड़ रहती है। ऐसे में सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ के बीच ड्यूटी के जरिये लोगों को सुरक्षित उनके घरों और मंजिल तक पहुंचाना ही अब पहली प्राथमिकता है। -संध्या शाह, महिला ट्रैफिक कांस्टेबल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed