फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   English language is a medium to understand historical circumstances

Noida News: अंग्रेजी भाषा ऐतिहासिक परिस्थितियों को समझने का माध्यम

Fri, 26 Sep 2025 02:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 02:59 AM IST
सार

करनाल के शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य की भूमिका पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. दिनेश कुमार ने साहित्य के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ज्ञानवर्धन किया।

विज्ञापन
English language is a medium to understand historical circumstances
109.....कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. दिनेश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर। संस्‍थान

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में वीरवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से रोल ऑफ इंग्लिश लिट्रेचर इन अंडरस्टैंडिंग कल्चर एंड हिस्ट्री विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें दयाल सिंह कॉलेज से मुख्य वक्ता के रूप में अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजी साहित्य केवल भाषा और साहित्यिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विभिन्न कालखंडों की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक परिस्थितियों को समझने का सशक्त माध्यम है।

डॉ. दिनेश ने शेक्सपियर, मिल्टन, वर्ड्स वर्थ और डिकेन्स जैसे महान लेखकों की कृतियों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि साहित्य अपने समय के समाज, संस्कृति और राजनीति का दर्पण होता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी साहित्य के अध्ययन से छात्रों में संवेदनशीलता, आलोचनात्मक दृष्टिकोण और मानवीय मूल्यों की गहरी समझ विकसित होती है। यह न केवल ज्ञानवर्धक है बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर नवीन कुमार ने किया। अंत में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने डॉ. दिनेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक आयोजन छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ हरीश कुमार ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी, डॉ सविता रानी, डॉ वंदना सैनी और डॉ. बाल ऋषि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed