फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   engineer loses life due to Authority's negligence.

Noida News: जलभराव में टूटा स्लैब बना जानलेवा, प्राधिकरण की लापरवाही से इंजीनियर की गई जान

Fri, 10 Jul 2026 11:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
engineer loses life due to Authority's negligence.

प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा बन गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे सेक्टर-58 में बारिश और जलभराव के बीच ऑफिस जा रहे इंजीनियर की नाले में गिरने से मौत हो गई। मूलरूप से फार्रुखाबाद निवासी आर्यन (27) सड़क पर जलभराव की बीच नाले के स्लैब पर चलते हुए ऑफिस जा रहे थे। स्लैब भी पानी में डूबे थे। रास्ते पर टूटे स्लैब के कारण वह नाले में गिर गए। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चौड़ा गांव निवासी आर्यन सेक्टर-58 स्थित लोहे का उत्पाद बनाने वाली कंपनी में टेक्निकल सुपरवाइजर थे। हाल ही में उन्होंने बीटेक पास किया था। बृहस्पतिवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच सेक्टर-58 की कई सड़कें पानी में डूब गई थीं। सड़क पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण आर्यन नाले के ऊपर बने स्लैब के सहारे आगे जा रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आर्यन जब सेक्टर-58 स्थित ए-3 कंपनी के सामने पहुंचे वहां लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज आवाज और चिंगारी निकलने से वह घबरा गए। इसी बीच उनका पैर टूटे स्लैब पर पड़ा। वह नाले में जा गिरे। जिस स्थान पर वह गिरे वहां पानी भरा होने के कारण टूटा स्लैब दिखाई नहीं दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नाले में गिरने से युवक की मौत हुई है। इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed