फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment will now prove costly, city administration issues notices to 14 people

Noida News: अब अतिक्रमण पड़ेगा भारी, नगर प्रशासन ने 14 लोगों को थमाए नोटिस

Thu, 25 Sep 2025 03:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will now prove costly, city administration issues notices to 14 people
कुरुक्षेत्र। अवैध रूप से खड़ी की गई कार पर चस्पा किया गया नोटिस। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। शहर में अतिक्रमण करना अब भारी पड़ने वाला हैै। नगर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के चलते बुधवार को 14 लोगों को नोटिस थमाए गए। यही नहीं अवैध रूप से अतिक्रण कर खड़े किए गए वाहनों पर भी नोटिस चस्पा किए गए जिसमें दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद प्रशासन इन वाहनों को जब्त करेगा और इसमें होने वाले खर्च की भरपाई भी संबंधित व्यक्ति को ही करनी होगी।
विज्ञापन

डीएमसी अमन कुमार ने सफाई शाखा के अधिकारियों को भी इस संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल ने बताया कि रोटरी क्लब चौक से झांसा रोड पर जाते समय रेलवे की दीवार के साथ-साथ करीब 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक को नोटिस जारी किए गए हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भी चस्पा किया गया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इसके अलावा मां भद्रकाली मंदिर चौक से शेख चिल्ली मकबरा तक कई दुकानदारों ने मोटरसाइकिल को तय जगह से बाहर बेचने व ठीक करने के लिए रखा हुआ है, जिसके कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण करने के कारण कई बार हादसे भी होते हैं जिससे जान-मान की हानि होने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में उन सभी दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया गया है कि सडक़ से अपना सामान हटा लें नहीं तो नगर परिषद द्वारा आपके साधनों को जब्त कर लिया जाएगा।

रेलवे रोड पर किए जा चुके अतिक्रमण पर रहम
नप प्रशासन ने जहां तीन दिन पहले ही पिपली में अतिक्रमण अभियान चलाया था और कई दुकानों का बाहर रखा सामान भी जब्त कर लिया था वहीं अब झांसा रोड व शेख चिल्ली मकबरा रोड पर भी किए गए अतिक्रमण पर संज्ञान लिया है लेकिन रेलवे रोड को नजरअंदाज किया जा रहा है। शहर के सबसे खूबसूरत बनाए गए इस रोड की रसूखदार दुकानदारों की ओर से किए अतिक्रमण ने दशा ही बिगाड़ दी है। दुकानदारों की मनमानी के चलते यह रोड अतिक्रमण की रस्सी में जकड़ा हुआ है, जो शंकरा हो चुका है। कई दुकानदारों ने पक्के एंगल गाढ़ कर अतिक्रमण किया हुआ है जिसके चलते यहां हर समय हादसा होने की संभावना बनी रहती है। अनेक बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस रोड पर लंबे समय से कार्रवाई नहीं कर पाया है जिसके लिए तरह-तरह की चर्चाएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed