फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment, traffic jams, and power outages are choking Greater Noida West.

Noida News: अतिक्रमण, जाम और बिजली कट से घुट रहा ग्रेनो वेस्ट का दम

Sat, 27 Jun 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Encroachment, traffic jams, and power outages are choking Greater Noida West.
नोएडा। सेक्टर 59 अमर उजाला कार्यालय में संवाद के दौरान मौजूद ग्रेनो वेस्ट एओए के पदा​धिकारी । फ
20 से अधिक सोसाइटियों के एओए पदाधिकारियों ने रखी क्षेत्र की बात, कहा- हर बारिश में होता है जलभराव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निवासी अतिक्रमण की मार झेल रहे हैं। प्राधिकरण के सामने यह समस्या लाइलाज बनकर उभर रहा है। हर सोसाइटी के बाहर फैले अतिक्रमण से निवासियों का निकलना तक मुश्किल कर रहा। इसकी वजह से बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। नतीजतन कई सड़कों पर कई फीट तक पानी भर जाता है। ये बातें शनिवार को सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 20 से अधिक सोसाइटियों के एओए पदाधिकारियों ने कहीं। उन्होंने क्षेत्र के कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सोसाइटियों के बाहर दुकान लगाने वाले लोगों को अब ठगने रहे हैं। हाल ही में गौड़ सौदर्यम सोसाइटी की महिला से करीब 80 हजार रुपये के जेवर व नकदी लूट ली। उनके कारण सोेसाइटियों के बाहर गंदगी फैल रही है। सोसाइटी के अंदर गंदगी फैलाने पर प्राधिकरण जुर्माना लगा देता है लेकिन सफाई पर अधिकारी चप्पी साध लेते हैं। ब्यूरो
ये मुद्दे भी उठाए

रक्षा एडेला सोसाइटी के एओए उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि हर साल गर्मी में कई सोसाइटियों के निवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता। दो से तीन लाख रुपये का डीजल तक खर्च हो जाता है लेकिन अब तक निदान नहीं मिल सका है। यूपीपीसीएल के अधिकारी समस्याएं सुनते तक नहीं हैं।
विज्ञापन

आम्रपाली ड्रीम वैली-2 के एओए उपाध्यक्ष कुलदीप मुंशी ने बताया कि सोसाइटी के बाहर वेंडर जोन सज गए हैं। हर तरफ गंदगी फैला रहे हैं। उनके कारण जाम भी लग रहा है। ऐस डिविनो सोसाइटी के कोषाध्यक्ष केके आचार्य ने कहा कि आरएमसी प्लांट के कारण लोगों को सांस की बीमारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमालया प्राइड सोसाइटी के एओए सचिव मंयक मिश्रा ने बताया कि सोसाइटी में अब तक डी टावर की रजिस्ट्री नहीं हुई है। लोगों को अब तक मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है।

फायर स्टेशन की मांग
ऐस डिविनो सोसाइटी के एओए उपाध्यक्ष संजीव पुंडीर ने कहा कि ग्रेनो वेस्ट में 70 से अधिक सोसाइटियां हैं लेकिन आग बुझाने के उचित संसाधन तक नहीं हैं। सोसाइटियों में आए दिन आग लग रही हैं। जब तक फायर स्टेशन से गाड़ी पहुंचती है तब तक काफी नुकसान हो जाता है। ग्रेनो वेस्ट में भी फायर स्टेशन बनना चाहिए।

पुलिस जारी करे गाइडलाइंस

पंचशील हाइनिश सोसाइटी के एओए कोषाध्यक्ष हिमांशु ने कहा कि सोसाइटियों में आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को सभी सोसाइटियों के लिए गाइडलाइंस जारी करनी चाहिए। उसका शत प्रतिशत पालन भी होना चाहिए। इससे सुरक्षा के साथ अन्य सभी मुद्दों पर काम कराया जा सकेगा। पुलिस रेंडम तौर पर इसका ऑडिट भी करे।

सोसाइटियों का शोषण बंद हो
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के एओए पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी उनका शोषण करना बंद करें। सोसाइटियों में समय-समय पर जांच के नाम पर जुर्माना लगा दिया जाता है लेकिन जमीनी हकीकत तक नहीं देखी जाती है। ऐस सिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके यहां 50 लाख रुपये का जुर्माना एसटीपी नहीं चलने पर लगा दिया गया। जबकि जुर्माना लगाने वालों ने सोसाइटी के अंदर तक प्रवेश तक नहीं किया।

क्या बोले लोग

सोसाइटी के बाहर अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। -महेश चंद्र शर्मा, एओए अध्यक्ष, रक्षा एडेला

सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर नहीं है। इस पर ध्यान दिया जाए। -विनय पांडेय, एओए अध्यक्ष, सेंचुरियन पार्क ओ2 वैली

सोसाइटी के बाहर अवैध रूप से लगाई जा रहीं दुकानें पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। -रति गुप्ता, एओए अध्यक्ष, गौड़ सौंदर्यम

सर्विस रोड पर कट खुलने से रोज दुर्घटना हो रही है। इसे तत्काल बंद कर देना चाहिए। -नमित रंजन, एओए अध्यक्ष, ग्रीन आर्च

ये कैसी बसावट है कि क्षेत्र में कोई कॉलेज नहीं है। पुलिस बूथों की संख्या कम है। -सुरेश शर्मा, एओए अध्यक्ष, पंचशील ग्रींस-1

एटीएस से जलपुरा तक सड़कें दुरुस्त हों हमें एक होकर काम करना होगा। -राजेश शुक्ला, एओए एलाइंस अध्यक्ष व फ्लोरा हैरिटेज निवासी

सोसाइटी हैंडओवर तक कर दी गई है लेकिन आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं है। -हरीश्याम ठाकुर, एओए अध्यक्ष, आम्रपाली ड्रीम वैली-2

हमें ठगा गया है। हमारे रास्ते को भी दूसरे के साथ साझा कर दिया गया है। -नरेश कटोच, एओए अध्यक्ष, आम्रपाली ड्रिम वैली विला

लावारिस जानवरों के कारण यहां हादसे बढ़ रहे हैं। इन्हें जल्द से जल्द हटाया जाए। -मनीष दुबे, एओए अध्यक्ष, ऐस सिटी

सोसाइटी में ईवी चार्जिंग प्वाइंट को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कैंप लगाया जाए। -रोहन गुप्ता, एओए सचिव, गैलेक्सी वेगा

सोसाइटी में कई फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। बिल्डर व प्राधिकरण लोगों की मदद करें। -सीमा भंडारी, एओए अध्यक्ष, हिमालया प्राइड
सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट होना चाहिए इससे दुर्घटना पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। -सिद्धार्थ शुक्ला, एओए सचिव, ऐस डिविनो

नोएडा। सेक्टर 59 अमर उजाला कार्यालय में संवाद के दौरान मौजूद ग्रेनो वेस्ट एओए के पदाधिकारी । फ

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed