फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment removed from land worth 125 crore.

Noida News: 125 करोड़ रुपये की जमीन से हटाया अतिक्रमण

Wed, 02 Sep 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from land worth 125 crore.
ग्रेटर नोएडा के ननवा का राजपुर में किये गए अबैध निर्माण को गिराती ग्रेटर नोएडा प्रा​धिकरण की जे
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को दो गांवों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने ननवा का राजपुर और अटाई मुरादपुर में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ढाह दिए। अभियान में लगभग 62,500 वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 125 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इन जमीनों पर अवैध कॉलोनियां बसाने की कोशिश कॉलोनाइजर कर रहे थे। इसके लिए बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस जैसे निर्माण किए गए थे। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कॉलोनाइजर ननवा का राजपुर के खसरा संख्या 40 व 41 की 37,500 वर्गमीटर जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की फिराक में थे। इसी तरह अटाई मुरादपुर के खसरा संख्या 626 की 25,000 वर्ग मीटर जमीन पर भी अतिक्रमण किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। प्राधिकरण अवैध कब्जों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। लोग अवैध कॉलोनियों में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed