{"_id":"68c1ed2a489ac2fbe7041bfc","slug":"encroachment-removed-amidst-protest-on-100-feet-road-na-news-c-2-gur1004-784387-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 100 फुटा रोड पर विरोध के बीच हटवाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 100 फुटा रोड पर विरोध के बीच हटवाए अतिक्रमण
विज्ञापन
100 फुटा रोड पर बुधवार को एडीए और नगर निगम की टीम ने भारी विरोध और नोकझोंक के बीच स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। अतिक्रमण हटाने से वर्ल्ड सीसी रोड निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
इलाके में सीएम ग्रिड योजना के तहत लगभग 12 करोड़ से डेढ़ किमी लंबी सड़क और नाला निर्माण होना है। इस मार्ग पर अतिक्रमणकारियों ने सालों से कब्जा कर रखा था। कॉलोनी के लोगों ने सड़क व नाली निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी। बुधवार को नगर निगम और एडीए की संयुक्त टीम ने रमेश विहार रोड पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी।
जेसीबी से कई भवन स्वामियों की चहारदीवारी, स्लैब व चबूतरे आदि स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से करने का निर्देश दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, मगर कार्रवाई जारी रही। सहायक नगर आयुक्त ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटकर रहेगा।
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार 100 फुटा रोड को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। कुछ लोगों को अतिक्रमण खुद हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। अगर दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
-प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त