फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment on green belts and service roads; responsible authorities failing to resolve the issue.

Noida News: ग्रीन बेल्ट व सर्विस रोड पर अतिक्रमण, जिम्मेदार नहीं करा रहे समाधान

Sun, 14 Jun 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on green belts and service roads; responsible authorities failing to resolve the issue.
- निवासियों का आरोप, बिल्डर व प्राधिकरण की मिलीभगत से ग्रीन बेल्ट पर कब्जा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 के गेट नंबर-4 की ग्रीन बेल्ट की दीवार के छोटी होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था खराब हो रही है। आरोप है कि कई बार जिम्मेदारों को समाधान के लिए पत्र भी लिखे गए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे सेक्टर में रहने वाले करीब 10 हजार से लोगों में असुरक्षा की भावना घर करती जा रही है। रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने ऐसे ही तमाम मुद्दे उठाए।

निवासियों ने कहा कि बिल्डर और प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत भारी पड़ रही है। समाधान की मांग के लिए कई बार गेट पर बैठकर लोगों ने धरना भी दिया। जिसके बाद भी कुछ नहीं हुआ है। आरोप है कि बिल्डर ने कई तरफ से ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर लिया है। एक मामले में न्यायालय की शरण भी लेनी पड़ी है। सेक्टर की आधी सर्विस रोड 25 साल बीतने के बाद भी नहीं बन पाई है। इससे लोगों को उल्टी दिशा में चलना पड़ता है। इसके साथ ही सुबह टहलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

आरोप है कि बिल्डर ने सर्विस रोड पर पार्किंग बना दी है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निवासियों को सर्विस रोड का निर्माण शुरु होने का भरोसा दिलाया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ है। हाल ही में आरडब्ल्यूए की टीम ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी से भी मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में बंदरों के आतंक के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात अराजकतत्वों का बढ़ता आतंक
निवासियों ने बताया कि सेक्टर में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण अराजक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार संबंधित थाने के अधिकारियों से पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की गई,लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी सेक्टर में तीन लड़कों के साथ मारपीट हुई। चोरों ने उनके फोन तक छीन लिए। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कई बार फोन करने पर उसका जवाब तक नहीं दिया है।


ग्रीन बेल्ट की दीवार तक नहीं बनने दी जा रही है। दीवार बन जाने से सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो जाएगी। - प्रमोद भाटी

कई बार अधिकारियों के सामने जाकर शिकायत की गई लेकिन उसके बाद भी कुछ भी नहीं हुआ। - कृपाल सिंह भाटी

सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। ग्रीन बेल्ट जल्द से जल्द बननी चाहिए। - दिवान शर्मा

सर्विस रोड पर बिल्डर ने पार्किंग बना दी है। अधिकारियों से शिकायत की लेकिन वह कुछ कर ही नहीं रहे हैं। - विजय ठाकुर

सेक्टर में बंदरों का आतंक है। आए दिन बंदर किसी न किसी निवासी पर हमला कर देते हैं। - पवन खारी

सेक्टर में देर रात मेरे और भाइयों के साथ मारपीट हुई। सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। -अभिषेक भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed