फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encounter with gang stealing fuel from vehicles, gangster shot

गाड़ियों से ईंधन चुराने वाले गिरोह से मुठभेड़, सरगना को लगी गोली

Wed, 23 Jun 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Encounter with gang stealing fuel from vehicles, gangster shot
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया गिरोह का सरगना। - फोटो : ???????
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात ईंधन चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें गिरोह का सरगना पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है। जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से आइशर कैंटर, 100 लीटर ईंधन और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दादरी कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी की टीम मंगलवार देर रात ईस्टर्न पेरिफेरल पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों को देखकर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिरकर घायल हो गया। जबकि चार बदमाश भाग गए। पुलिस ने पीछाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। गोली लगने से घायल बदमाश का नाम मुस्तफा है जो धौलाना हापुड़ का रहने वाला है। इसके पास से एक आइशर कैंटर, 100 लीटर डीजल, तेल निकालने के उपकरण, पाइप, तमंचा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी पर पूर्व से आधा दर्जन से अधिक मुकदमे चोरी व गैंगस्टर एक्ट के दर्ज हैं। आरोपी गाड़ियों से तेल चुराने वाले गिरोह का सरगना है। मार्च में थाना दादरी अंतर्गत के मुकदमे में यह वांछित चल रहा था। जबकि पीछा कर पकड़ा गया बदमाश मोमिन है जो गुलावठी, बुलंदशहर का रहने वाला है। अन्य भागे हुए तीन अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed