{"_id":"6a159d8c15ef6d0a3c07e7d9","slug":"emphasis-on-inviting-foreign-buyers-to-up-international-trade-show-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95840-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों को बुलाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों को बुलाने पर जोर
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों को बुलाने पर जोर
फियो ने कानपुर में यूपीएसआईसी के अफसरों से की मुलाकात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को लेकर कानपुर में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी) के अफसरों से मुलाकात की। 25 से 29 सितंबर के बीच होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण को भव्य बनाने पर चर्चा हुई।
साथ ही विदेशी खरीदारों को अधिक से अधिक बुलाने का फैसला हुआ। फियो के उप निदेशक रोहित तेजपाल ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण को भव्य बनाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक विदेशी खरीदारों को बुलाया जाएगा ताकि यूपी के निर्यात सेक्टर को गति मिल सके। साथ ही एमएसएमई इकाइयों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी। यूपीएसआईसी से रैंप योजना के तहत फंड जारी होता है। योजना में 150 विदेशी खरीदारों को बुलाने का खर्च मिलता है। यूपीएसआईसी के प्रबंध निदेशक रोहित आनंद से इस मुद्दे पर चर्चा की। वहां से फंड समय से देने का आश्वासन दिया गया है।