{"_id":"697a028d043a6d0af401252b","slug":"emmys-11-won-the-trophy-grnoida-news-c-23-1-lko1064-86345-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमीस-11 ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमीस-11 ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बैटल एरिना क्रिकेट मैदान पर चल रहे बैटल एरिना वीकेंड डे नाइट टूर्नामेंट कॉरपोरेट सीजन-2 का फाइनल मुकाबला एमीस-11 और नोएडा सुपर किंग्स (सीसी) के बीच खेला गया। एमीस-11 ने सात विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमीस-11 की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। रोहित ने 69 रन की पारी खेली।
टीम ए-7 ने बिसंस को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में टीम ए-7 ने बिसंस को छह विकेट से हरा दिया। अनुज चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बिसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए-7 की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अनुज चौहान ने 63 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
वागाबॉन्ड्स ने ब्लूकैप्स को दी मात
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आरबी संडे स्पेशल सीजन-23 लीग मुकाबले में वागाबॉन्ड्स टीम ने ब्लूकैप्स इलेवन को 5 विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर ब्लूकैप्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वागाबॉन्ड्स टीम ने 16.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आलोक रावत ने 25 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।