{"_id":"5fd65d288ebc3e3d445e59f5","slug":"email-id-of-the-company-that-deals-in-the-defense-hack-noida-news-noi5537541114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस में डील करने वाली कंपनी की ईमेल आईडी हैक, 50 करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस में डील करने वाली कंपनी की ईमेल आईडी हैक, 50 करोड़ रुपये का नुकसान
Mon, 14 Dec 2020 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
डिफेंस सेक्टर में डील करने वाली नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर ली गई। आशंका है कि हैकर्स ने डिफेंस डील में गड़बड़ी कर कंपनी को 50 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में कंपनी के अधिकारी की तरफ से कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-125 स्थित एलकॉम इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भारत समेत कई देशों की सुरक्षा एजेंसियों से डील करती हैं। कंपनी कई एजेंसियों का डेटा सुरक्षित रखने के साथ-साथ सॉफ्टवेयर भी तैयार करती है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने साइबर सेल से शिकायत की थी कि फरवरी 2020 में कंपनी की आधिकारिक ईमेल आईडी को किसी ने हैक कर लिया था।
विज्ञापन
इस आईडी को कंपनी के उच्च अधिकारी इस्तेमाल करते थे और इसमें कंपनी का डाटा मौजूद था। इन डाटा का इस्तेमाल नीलामी में भी किया जाता थी। आरोप है कि ईमेल आईडी हैक करने के बाद हैकर्स ने कंपनी को करीब 50 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाया है। साइबर सेल की जांच के बाद इस मामले में कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन