{"_id":"654c82126cad75225f0ef547","slug":"elvish-yadav-case-poison-glands-found-missing-of-nine-snakes-rescued-from-rave-party-teeth-missing-of-cobra-2023-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Elvish Yadav Case: रेव पार्टी से बचाए गए नौ सांपों की जहर ग्रंथियां मिली गायब, सबसे जहरीले कोबरा के दांत गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elvish Yadav Case: रेव पार्टी से बचाए गए नौ सांपों की जहर ग्रंथियां मिली गायब, सबसे जहरीले कोबरा के दांत गायब
Thu, 09 Nov 2023 12:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:26 PM IST
सार
जांच समिति के प्रमुख डॉ. निखिल वार्ष्णेय के अनुसार, चाए गए नौ सांपों में पांच कोबरा थे, जिन्हें अत्यंत जहरीला माना जाता है। इन सभी सांपों को तीन नवंबर को आरोपी लोगों के कब्जे से बचाया गया था। इसके अलावा, बचाए गए नौ सांपों में से आठ के दांत गायब थे।
विज्ञापन
एल्विश यादव
- फोटो : Social Media
विस्तार
रेव पार्टी में सांप के जहर को नशे के लिए इस्तेमाल करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। यहां से बरामद सभी नौ सांपों में जहर ग्रंथियां गायब पाई गई हैं। इस मामले में यू- ट्यूबर और रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव से रात पूछताछ की गई थी।
जांच समिति के प्रमुख डॉ. निखिल वार्ष्णेय के अनुसार, पशु चिकित्सा विभाग ने जांच में यह जानकारी दी है। बचाए गए नौ सांपों में पांच कोबरा थे, जिन्हें अत्यंत जहरीला माना जाता है। इन सभी सांपों को तीन नवंबर को आरोपी लोगों के कब्जे से बचाया गया था। इसके अलावा, बचाए गए नौ सांपों में से आठ के दांत गायब थे।
प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनके विभाग को पशु चिकित्सा विभाग से जांच रिपोर्ट मिल गई है और अब वे इसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में प्रस्तुत करेंगे। श्रीवास्तव ने बताया, कि बचाए गए नौ सांपों को अदालत से अनुमति लेने के बाद सूरजपुर वेटलैंड्स में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में एल्विश यादव समेत कुल छह लोगों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार पांच लोगों के रिमांड के लिए पुलिस पहले ही आवेदन कर चुकी है।

तीन घंटे, 40 सवाल : आधी रात में एल्विश यादव के छूटे पसीने
मंगलवार रात करीब 11:30 बजे, कोतवाली सेक्टर-20 थाने में एक फॉर्च्यूनर आकर रुकती है और वकीलों के साथ एल्विश यादव उतरकर अपना परिचय देता है। इसके बाद थाने में गहमागहमी बढ़ जाती है। इसके कुछ देर बाद डीसीपी नोएडा समेत अन्य अधिकारी पहुंचते हैं और उससे कोतवाली प्रभारी के कक्ष में पूछताछ शुरू हो जाती है।

एल्विश से पूछा गया कि आपकी स्कूलिंग कहां से हुई है। फिर दोस्तों के बारे में जानकारी ली गई, इसके बाद रेव पार्टी से लेकर नशे के बारे में सवाल दागे गए। इन सवालों के कुछ जवाब एल्विश ने दिए जबकि कुछ में चुप्पी साध ली। इसके बाद सांप, सपेरे और राहुल के बारे में सवाल पूछे गए तो वह असहज होने लगा। जब अधिकारियों ने पूछा कि इस प्रकरण में आपका ही नाम क्यों आया। इसे स्पष्ट करें, तब वह पसीना-पसीना हो गया।
पुलिस ने उसके वीडियो और सोशल मीडिया पर अपलोड पोस्ट के बारे में भी पूछा तो उसने कई जानकारी पुलिस से शेयर की। तीन घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे फिर से पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा। एल्विश ने सहयोग करने की बात कही और खुद को निर्दोष बताया।
सवाल-जवाब के दौरान चेहरा उतरा
शुरुआत में एल्विश आराम से जवाब दे रहा था। जैसे ही सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में सवाल शुरू हुए तब धीरे-धीरे उसका चेहरा उतरने लगा। जब पुलिस अधिकारियों ने पूछा कि इस प्रकरण में आपका ही नाम क्यों आया। इसे स्पष्ट करें, तब वह पसीना-पसीना हो गया। इसके बाद उसने पानी पीने के लिए मांगा, हालांकि उसने इस सवाल के जवाब में कहा कि कुछ प्रतिद्वंद्वी उसे फंसाने की साजिश कर रहे हैं, इस वजह से उसका नाम इस प्रकरण से जोड़ा जा रहा है।