{"_id":"67814117e019461ccd039ed0","slug":"elvish-yadav-appeared-in-greater-noida-court-after-chargesheet-was-filed-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elvish Yadav: चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में एल्विश यादव पेश, सांपों का जहर बेचने से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elvish Yadav: चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में एल्विश यादव पेश, सांपों का जहर बेचने से जुड़ा है मामला
Fri, 10 Jan 2025 09:19 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2025 09:19 PM IST
सार
एल्विश यादव शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेश हुआ। फिलहाल कोर्ट ने 6 फरवरी की अगली तारीख दी है। इससे पहले 23 दिसंबर 2024 को मामले की सुनवाई थी।
विज्ञापन
एल्विश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस (एनडीपीएस) के मुकदमे में चार्ज शीट दाखिल होने के बाद आरोपी एल्विश यादव शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेश हुआ। अदालत ने सुनवाई के लिए 6 फरवरी की अगली तारीख दी है। इससे पहले 23 दिसंबर 2024 को मामले की सुनवाई थी।
विज्ञापन
लेकिन एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर न्यायालय नहीं पहुंचा थे। तब एल्विश के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी लगाकर आगे की तारीख मांगी थी। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 कोतवाली में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब पार्टी वाली जगह पर रेड की थी तो पांच सपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। सभी को जेल भेज दिया गया था। इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात कर रहा है। इसमें वह कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि मामले में गिरफ्तार बाद में सभी सात लोगों को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला था। पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट ने एल्विश को जेल भेजा था।
पुलिस ने मामले में एल्विश यादव और उसके आठ सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने करीब 1200 के आरोप पत्र में नोएडा पुलिस की तरफ से बताया गया कि एल्विश का जेल भेजे गए सपेरों से संपर्क था। वहीं, एल्विश यादव के मामले मे ईडी भी जांच कर रही है। पूछताछ के लिए कई बार ईडी ने राजधानी लखनऊ बुलाया था।
गाजियाबाद स्थित लैब से जल्द ही एल्विश के मोबाइल डेटा की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके लिए नोएडा पुलिस पहले भी एक पत्र गाजियाबाद लैब को लिख चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद एल्विश पर शिकंजा कस सकता है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है। एल्विश के अधिवक्ता दीपक भाटी का कहना है कि शुक्रवार को एसीजेएम-1 की कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल होने के बाद एल्विश कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए छह फरवरी की तारीख दी है।