{"_id":"66117b4d510df784020ae67e","slug":"elvish-used-virtual-numbers-to-supply-snake-venom-noida-news-c-1-1-noi1082-1574452-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सांपों के जहर सप्लाई करने के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था एल्विश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सांपों के जहर सप्लाई करने के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था एल्विश
विज्ञापन
- कोर्ट में दाखिल चार्ज शीट में पुलिस ने बताया कि ईश्वर के बैंक्वेट हॉल में निकाला जाता था जहर
माय सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिग बॉस विजेता यू-ट्यूबर एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस का दावा है रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के लिए एल्विश वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था। इसी नंबर से वह साथियों से संपर्क करता था।
नोएडा पुलिस की कोर्ट में दाखिल 1200 पन्नों की चार्जशीट में बताया गया है कि जब भी उसे पार्टी आयोजित करनी होती थी तब सांपों के जहर के लिए अपने साथी विनय को वर्चुअल नंबर से फोन करता था। इसके बाद विनय अपने दोस्त ईश्वर से संपर्क कर पूरी व्यवस्था करवाता था। हरियाणा में ईश्वर के बैंक्वेट हॉल में सांपों का जहर निकाला जाता था। पुलिस ने आरोप पत्र में 24 गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। आरोप पत्र में नोएडा पुलिस ने मामले में एल्विश के शामिल होने की बात कहते हुए कई जानकारियां भी दी हैं।
अहम है कि रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में 3 नवंबर 2023 को पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में शुरुआत में पांच सपेरे समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मुकदमे के 135 दिन बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया था। मामले में उसके दो साथी विनय और ईश्वर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब एल्विश को कोर्ट से जमानत मिल गई है।