फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elevated road closed, vehicles kept crawling till Sector-18 underpass

Noida News: एलिवेटेड रोड बंद, सेक्टर-18 अंडरपास तक रेंगते रहे वाहन

Mon, 08 Apr 2024 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Elevated road closed, vehicles kept crawling till Sector-18 underpass
एलिवेटेड रोड बंद, सेक्टर-18 अंडरपास तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

- शाम छह से रात 10 बजे तक लिंक रोड से लेकर सेक्टर-18 अंडरपास समेत अन्य मार्गों पर जाम जैसी स्थिति
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मरम्मत के लिए एलिवेटेड रोड को एक ओर से बंद करने का असर सेक्टर-18 समेत आसपास के रास्तों पर पड़ा। सोमवार शाम करीब छह बजे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। डीएनडी लूप रोड से लेकर दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-18 अंडरपास तक वाहनों की कतार लग गई। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिककर्मी और मार्शल तैनात किए गए। इसके बाद भी स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। रात करीब 10 बजे के बाद वाहनों का दबाव कम होने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-18 से एनटीपीसी तक एलिवेटेड रोड को मरम्मत के लिए रविवार शाम को बंद कर दिया है। इसका असर सोमवार को व्यस्त समय में दिखा। चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी और कालिंदी कुंज की तरफ से एलिवेटेड रोड की तरफ आने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-37 की तरफ डायवर्ट करने से सेक्टर-18 अंडरपास समेत सेक्टर-37 चौराहा, शशि चौक, सिटी सेंटर, मोरना, होशियारपुर और सेक्टर-52 के पास जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालक शहर के मुख्य सड़कों के अलावा, सेक्टर-18, 27, 19, 21, 25, 12-22, महामाया फ्लाईओवर, डीएलएफ मॉल, डीएम चौराहा, अट्टापीर, स्टेडियम चौराहा समेत अन्य रास्तों पर जाम से जूझते नजर आए। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सेक्टर-18 से 61 की ओर जाने वाले वाहनों को एलिवेटेड रोड के नीचे से भेजा गया। सेक्टर-31-25 चौराहे के पास वाहनों को सेक्टर-24 एनटीपीसी लूप से एलिवेटेड रोड पर चढ़ाकर सेक्टर-61 की ओर रवाना किया गया। वहीं सेक्टर-60 से 18 की तरफ जाने वाला मार्ग खुला रहा। जिसके कारण इस पर वाहन चालक फर्राटा भरते दिखे।
विज्ञापन

अहम है कि एलिवेटेड रोड से सेक्टर-62 की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए दो दिन पहले ही ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्ग सुझाया था। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के नीचे एमपी टू मार्ग से वाहनों को सेक्टर-60, 62 तरफ आगे निकाला गया। स्थिति संभालने के लिए खुद डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव व नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। इसके अलावा एसीपी नोएडा राजीव कुमार, टीआई शैलेंद्र सिंह और डीसीपी अनिल कुमार सिंह अलग-अलग प्वाइंट पर ट्रैफिक को सुगम बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन यूटर्न बंद करने से कुछ स्थानों पर राहत
ट्रैफिक पुलिस ने एलिवेटेड रोड के ट्रैफिक को एमपी टू रोड पर डायवर्ट करने के बाद इसी रास्ते पर बने तीन यूटर्न को बंद करा दिया। जिससे यूटर्न से निकलने वाले वाहनों के कारण जाम की समस्या पैदा नहीं हो सके। इसके अलावा सेक्टर-25 से निठारी होकर सेक्टर-18 की तरफ जाने वाले यूटर्न को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। इससे रास्ते पर यातायात सुगम करने में मदद मिली।
---
प्रमुख चौराहों के सिग्नल के टाइम में भी बदलाव
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर सिग्नल के समय में भी बदलाव कर दिया है। सेक्टर-31-25 चौराहा, सेक्टर-18 से 61 और सेक्टर-39 से मोदी मॉल चौराहा और सेक्टर-24 एनटीपीसी की तरफ जाने वाले मार्ग पर हरी बत्ती का समय 99 सेकंड और लाल बत्ती का समय 20 सेकंड कर दिया गया है। पहले 50 सेकंड तक हरी बत्ती रहती थी।
---
स्टेडियम व गिझोड़ के पास भी जाम की स्थिति
नोएडा स्टेडियम और गिझौड़ के पास साप्ताहिक बाजार में उमड़ी खरीदरों की भीड़ की वजह से रास्ते पर वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया। यहां ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से भी हटाकर आवागमन सुचारू कराने का प्रयास किया गया।


कोट
दिल्ली लिंक रोड से लेकर सेक्टर-37, सेक्टर-18 समेत तमाम स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया जा रहा है। मार्शल और ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया है। व्यस्त समय में वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।- अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed