फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electronics market buzzes before Diwali

Noida News: दिवाली से पहले इलेक्ट्रॉनिक बाजार में रौनक

Sat, 11 Oct 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Electronics market buzzes before Diwali
-22 सितंबर से अब तक 25 प्रतिशत बढ़ा कारोबार, जीएसटी में राहत से बढ़ी खरीदारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली पर्व से पहले शहर के बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की रौनक देखने को मिल रही है। 22 सितंबर से अब तक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के कारोबार में करीब 25 प्रतिशत तक का उछाल आया है। दुकानदारों और शोरूम संचालकों का कहना है कि जीएसटी दरों में मिली राहत और त्योहारी ऑफरों के चलते इस साल ग्राहक भी बढ़े हैं।



सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कूलर, मोबाइल फोन में जीएसटी की दरें कम होने से यह सामान सस्ते हुए हैं। वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले धनतेरस तक खासा खरीदारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच करवाचौथ तक सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, सेक्टर-49, सेक्टर-104 हाजीपुर मार्केट समेत अन्य मार्केट व शोरूम में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। कई बड़े ब्रांड्स ने फेस्टिव सीजन डिस्काउंट के साथ जीएसटी दरों में कमी लाकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया। व्यापारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार औसतन 20 से 25 प्रतिशत अधिक बिक्री दर्ज की गई है। व्यापारियों का मानना है कि दिवाली तक कारोबार में और 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि संभव है।
विज्ञापन


ऑनलाइन खरीदारी का बढ़ता क्रेज
ऑनलाइन बाजार भी इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों से गुलजार हैं। उनमें मिलने वाले करीब 30-50 प्रतिशत तक की छूट ग्राहकों को और भी लुभा रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा खरीदारी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में देखी जा रही है। जहां आमतौर पर ऑफलाइन से ज्यादा सस्ते उत्पाद मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed