{"_id":"68c5ba4df55f39de81080182","slug":"electricity-supply-is-available-for-only-7-to-8-hours-people-are-troubled-na-news-c-163-1-sagr1016-138932-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सात से आठ घंटे ही मिल रही बिजली आपूर्ति, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सात से आठ घंटे ही मिल रही बिजली आपूर्ति, लोग परेशान
Sun, 14 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
मारहरा। आठ दिनों से कस्बे के लोगों को 18 घंटे की बजाए मात्र सात से आठ घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। इससे लघु उद्योग प्रभावित हैं और लोग गर्मी से बेहाल हैं।
सात से आठ घंटे मिलने वाली बिजली आपूर्ति में भी वोल्टेज, शटडाउन, ब्रेकडाउन की समस्या रहती है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। रात में बिजली गुल रहने से लोग चैन से नहीं सो पा रहे हैं। पूरी रात गर्मी की वजह से परेशान रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के साथ ही नींद पूरी न होने पर लोग चिढ़चिढ़ा रहे हैं। पर्याप्त आपूर्ति न मिलने से बिजली आधारित लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है।
आटा चक्की, तेल एक्सपेलर, बिजली मैकेनिक, बेल्डिंग, फिटर आदि परेशान हैं। शाम होते ही कस्बे में अंधेरा होने पर तंग गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया है। जेई विद्युत ऋषिराम ने बताया कि कस्बे में बेहतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था बनाने के लिए प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर पर टेल लेस यूनिट लगाने का काम चल रहा है। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। एक-दो दिन में काम पूरा होने पर कस्बे के लोगों को पहले की तरह 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।