फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity in Robertsganj city will remain cut for seven hours today

Noida News: आज सात घंटे गुल रहेगी रॉबर्ट्सगंज शहर की बिजली

Tue, 02 Apr 2024 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity in Robertsganj city will remain cut for seven hours today
रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को ब्रेकर, पॉवर परिवर्तक तथा अन्य उपकरणों की टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस नाते दो अप्रैल दिन मंगलवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एके चौधरी चौधरी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हाइडिल पर ब्रेकर, पावर परिवर्तक तथा अन्य उपकरणों की टेस्टिंग का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके कारण विद्युत उपकेंद्र हाइडिल से नगर के न्यू काॅलोनी, हाइडिल काॅलोनी, ब्रम्हनगर, अंबेडकर नगर, हर्ष नगर, विकास नगर, मेन मार्केट, बढौली चौराहा, चंडी होटल, रेलवे फाटक, घुवास मोहाल एवं अन्य मोहल्लों के विद्युत आपूर्ति सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से अपने स्तर से जलापूर्ति एवं अन्य की व्यवस्था पूर्व में कर लेने की अपील की है। ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित के समय उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed