फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity crisis deepens in Wishtown, people worried

Noida News: विशटाउन में विद्युत संकट गहराया, लोग परेशान

Wed, 24 Sep 2025 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis deepens in Wishtown, people worried
फोटो है
विज्ञापन

-जेएएल पर निवासियों से बिल की वसूली कर जेआईएल को भुगतान न देने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन की सोसाइटियों में इन दिनों बिजली का संकट गहराता जा रहा है। सोसाइटी वासियों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है क्योंकि कई घंटे के लिए बिजली कटौती हो रही है। आरोप है कि जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) ने निवासियों से बिजली का बिल तो ले लिया, लेकिन जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) को भुगतान नहीं किया। ऐसे में जेआईएल की ओर से रोजाना 3 से 4 घंटे के लिए बिजली काटी जा रही है। जेआईएल ने तीसरा नोटिस जारी करते हुए भुगतान करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

सोसाइटी निवासियों ने बताया कि बिजली कटौती होने से बहुत परेशानी हो रही है और दैनिक कार्यों में बाधा आ रही है। बताया कि सोसाइटी के लिए जेआईएल बिजली खरीदती है और निवासियों को उपलब्ध करवाती है और निवासी डायरेक्ट जेआईएल को बिजली का भुगतान नहीं करते हैं बिजली का भुगतान जेएएल के माध्यम से जेआईएल को किया जाता है, लेकिन जेएएल ने अप्रैल के बाद से जेआईएल को बिजली का भुगतान नहीं किया है। इस वजह से जेआईएल की ओर से बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो रही है।
विज्ञापन


------------

पहले भी जारी हो चुका है नोटिस
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि जेआईएल ने पहले ही दो बार नोटिस जारी कर बकाया राशि भुगतान करने को कहा था इसमें पहला नोटिस 15 जुलाई और दूसरा नोटिस 21 अगस्त को जारी कर बकाया राशि के तत्काल भुगतान का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद कोई भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अलग-अलग सोसाइटियों के 32000 लोग परेशान
निवासियों ने बताया कि जेएएल प्रोजेक्ट्स में कैलिप्सो कोर्ट, इंपीरियल कोर्ट, पवेलियन हाइट्स, पवेलियन कोर्ट, ऑगस्टा, इंपीरियल ऑर्केड, नाइट कोर्ट, केंसिंग्टन पार्क और सेक्टर 128 के विला शामिल हैं। यहां पर करीब आठ हजार घर हैं जहां पर करीब 32000 लोग रहते हैं और इन दिनों सभी परेशान हैं।

----------------------
पानी की आपूर्ति भी प्रभावित ----



सोसाइटी निवासियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति होने की वजह से बाेरवेल से हो रही पेयजल आपूर्ति आए दिन प्रभावित हो रही है। बुधवार को पानी आपूर्ति प्रभावित होने की ईमेल फैसिलिटी की ओर से जारी की गई। जबकि लिफ्ट और जरूरी सुविधाओं के रखरखाव के नाम पर हर फ्लैट मालिक से 1000 रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed