फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   electric theft

Noida News: डूब क्षेत्र में मीटर लगाकर दी जा रही चोरी की बिजली

Sat, 10 Jan 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
electric theft

विज्ञापन
डूब क्षेत्र में मीटर लगाकर दी जा रही चोरी की बिजली
- कुलेसरा और सुथ्याना गांव के डूब क्षेत्र में फिर सक्रिय बिजली माफिया
- 15 रुपये प्रति यूनिट या 1500 रुपये प्रति माह के दर से वसूला जा रहा बिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा और सुथ्याना गांव के डूब क्षेत्र में बिजली माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं। वो घरों में मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति कर रहे है, लेकिन बिजली एनपीसीएल के ट्रांसफॉर्मर से चोरी की जा रही है। जबकि बिल माफिया वसूल रहे हैं। हर घर से 15 रुपये प्रति यूनिट या 1500 रुपये प्रति माह की दर से बिल वसूला जा रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी एनपीसीएल कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब एक बार फिर बालाजी समिति ने एनपीसीएल के अफसरों से शिकायत की है।

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा, सुथ्याना, जलपुरा, हल्दौनी, अलीवर्दीपुर, लखनावली गांव में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बड़ी संख्या में कॉलोनी बस चुकी हैं। अभी भी कॉलोनी काटने का सिलसिला जारी है। वहां पर बिजली कनेक्शन देने पर रोक है। बिजली कनेक्शन को लेकर डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग आंदोलन कर रहे हैं। हाईकोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। इस बीच डूब क्षेत्र में बिजली माफिया सक्रिय हैं। जो एनपीसीएल के ट्रांसफाॅर्मर से बिजली चोरी कर घरों में आपूर्ति दे रहे हैं। उसके बदले बिल की भी वसूली हो रही है। इसकी शिकायत श्री बालाजाी समिति ने डीएम के साथ ही एनपीसीएल में इसकी शिकायत की है। आरोप है कि हनुमान मंदिर के पास कॉलोनी के 300 घरों में चोरी की बिजली दी जा रही है। आपूर्ति के बदले 15 रुपये प्रति यूनिट या 1500 रुपये मासिक बिल लिया जा रहा है। बकायदा घरों में मीटर भी लगाए गए है। आरोप है कि जिन लोगों ने चोरी की बिजली की शिकायत की थी, उनको कनेक्शन नहीं दिए गए है।
विज्ञापन

7000 रुपये शुल्क पर मीटर व केबिल अपना : आरोप है कि अगर किसी को कनेक्शन चाहिए तो निवासी को 7000 रुपये का शुल्क देना होगा। उसके बाद बिजली मीटर और केबिल निवासी को स्वयं खरीदकर लगाना होगा। बिजली माफिया केवल एनपीसीएल की लाइन से केबिल जुड़वाकर घर में बिजली आपूर्ति शुरू कराने का काम कर रहे हैं। उसका भी हर माह बिल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी में लिया जाता है बिजली बिल : आरोप है कि बिजली माफिया बिजली बिल का भुगतान केवल नकदी में लेते है। किसी को ऑनलाइन भुगतान करने की अनुमति नहीं है। साथ ही माह पूरा होने के साथ ही बिल जमा करना जरूरी है। जो सीधा संपर्क करता है, उसी को कनेक्शन दिया जाता है।


शिकायत मिली है। एनपीसीएल की टीम मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी चोरी की बिजली घरों में आपूर्ति करने का काम नहीं करने दिया जाएगा। -मनोज कुमार झा, प्रवक्ता एनपीसीएल




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed