फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electric current landed in the wall of the house, maternal uncle and nephew got burnt

Noida News: मकान की दीवार में उतरा करंट, चपेट में आकर मामा भांजे झुलसे

Tue, 08 Apr 2025 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electric current landed in the wall of the house, maternal uncle and nephew got burnt
मोदीनगर। नगर की विश्वकर्मा कॉलोनी में हाईटेंशन विद्युत लाइन से मकान की दीवार में उतरे करंट की चपेट में आकर विक्की और उनका 12 वर्षीय भांजा झुलस गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कॉलोनीवासियों ने घटना के विरोध में हंगामा किया और हाईटेंशन लाइन मकान के पास से हटाने की मांग की।
विज्ञापन

विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विक्की ने मकान की छत पर वॉशरूम बनाया है। विक्की का 12 वर्षीय भांजा नमन भी उनके घर आया हुआ है। विक्की के घर के पास 11 केवीए की विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया कि सुबह के समय विक्की छत पर वॉशरूम गए। जैसे ही उन्होंने दीवार पर हाथ लगाया तो दीवार में उतरे करंट की चपेट में आ गए। नमन मामा विक्की को बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। कॉलोनीवासियों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे विक्की और नमन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री व ऊर्जामंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed