{"_id":"68fd2e11cdc7c6fbab068df0","slug":"elderly-farmer-dies-in-accident-young-bike-rider-injured-na-news-c-204-1-chn1003-123949-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हादसे में वृद्ध किसान की मौत,बाइक सवार युवक भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हादसे में वृद्ध किसान की मौत,बाइक सवार युवक भी घायल
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के असदपुर-जुनावई मार्ग पर गांव दबथरा के निकट शुक्रवार रात बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग किसान राजेंद्र सिंह (60) की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। युवक को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी किसान राजेंद्र सिंह शुक्रवार की देर रात जुनावई कस्बे से असदपुर-जुनावई मार्ग से गांव को वापस पैदल जा रहे थे। तभी वह दबथरा गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आ रहे ताहरपुर गांव के ही रहने वाले मुकेश कुमार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध और बाइक सवार दूर जा गिरे और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसी समय वहां से गुजर रहे दबथरा गांव के रहने वाले राजेश कुमार ने थाना पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले आई। जहां चिकित्सक ने वृद्ध किसान राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मुकेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पता लगने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं थाना जरीफनगर के मझोला गांव के रहने वाले रिश्तेदार कल्याण सिंह ने बताया राजेंद्र सिंह की कोई भी संतान नहीं थी। जबकि एक वर्ष पहले पत्नी राजो की मौत हो गई है। राजेंद्र अपने छोटे भाई नेकसे के साथ रहकर किसानी व पशु चराने का काम करते थे। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया मृतक परिवार की तरफ से अभी कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।