फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight-year-old boy missing from Mamura found in Bihar.

Noida News: ममूरा से लापता आठ साल का बच्चा बिहार में मिला

Sat, 03 Oct 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old boy missing from Mamura found in Bihar.
-माता-पिता के काम से लौटने के बाद गली में खेलता मिला था, कुछ देर बाद हुआ लापता
विज्ञापन

-आनंद विहार से ट्रेन पकड़कर मोतिहारी पहुंचा, यात्री ने जीआरपी को सौंपा
नोएडा (संवाद)। फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित मामूरा से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बिहार के मोतिहारी में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि बच्चे के मोतिहारी में मिलने की जानकारी बिहार पुलिस से मिली है।

बिहार के सीतामढ़ी निवासी शिवशंकर मेहतो मामूरा में किराये के मकान में रहते हैं। वह और उनकी पत्नी दोनों काम करते हैं। शिकायत के अनुसार, काम से लौटने पर उनका आठ वर्षीय बेटा गली में खेलता मिला था। इसके बाद माता-पिता कमरे में चले गए। कुछ देर बाद बाहर आने पर बच्चा गायब था। आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, बच्चा आनंद विहार से ट्रेन में बैठकर मोतिहारी पहुंच गया था। वहां उसे अकेला देखकर एक यात्री ने जीआरपी को सौंप दिया। इसके बाद बच्चे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम माता-पिता के साथ बिहार जाकर बच्चे को वापस लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed