फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight tractor-trolleys laden with mining material seized

Noida News: खनन सामग्री लदी आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Thu, 11 Sep 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Eight tractor-trolleys laden with mining material seized
Iखनन विभाग ने विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में की कार्रवाई
विज्ञापन

I

I
I
Iखनन विभाग ने मंगलवार को विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में छापा मारकर आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया। इन वाहनों में खनन सामग्री लदी थी। चालक और श्रमिक मौके से फरार हो गए। खनन विभाग ने वाहन मालिकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। जिला खान अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। टीम ने सेलाकुई, सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र में कार्रवाई की। विकासनगर क्षेत्र के जलालिया में यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा था। टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को विकासनगर कोतवाली पुलिस को सौंपा गया है। सहसपुर क्षेत्र से भी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया है। वाहन मालिकों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed