फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight people remained trapped in a lift for half an hour.

Noida News: लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे आठ लोग

Tue, 13 Oct 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Eight people remained trapped in a lift for half an hour.
-समय पर मदद नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी, निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मिगसन ट्विन्स सोसाइटी में सोमवार देर रात लिफ्ट में सात से आठ लोग फंस गए। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक लिफ्ट में बंद रहने के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। समय पर मदद नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लिफ्ट में फंसे लोग मदद के लिए आवाज लगाते रहे। उनकी आवाज सुनकर अन्य निवासियों ने मेंटेनेंस प्रबंधन को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर लिफ्ट खोलने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस कारण लोगों को बाहर निकालने में देरी हुई। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में इससे पहले भी लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने लिफ्टों की नियमित जांच कराने, सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने और चौबीस घंटे प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed