फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight people accused of attacking others with sharp-edged weapons over an old enmity in Greater Noid

ग्रेटर नोएडा: हल्दौनी में पुरानी रंजिश पर घर में घुसे आठ लोग, युवक को चाकू मारा; महिलाओं से भी मारपीट का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 08:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 03 Oct 2026 08:08 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आठ लोगों पर घर में घुसकर परिवार से मारपीट का आरोप लगा है। हमले में एक युवक चाकू लगने से गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Eight people accused of attacking others with sharp-edged weapons over an old enmity in Greater Noid
पुरानी रंजिश में हमला - फोटो : सीसीटीवी

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आठ लोग लाठी-डंडे, चाकू, लोहे की रॉड और ईंट लेकर घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




हल्दौनी निवासी सलीम खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम आरोपी उनके घर में घुस आए। सभी ने लाठी-डंडे, चाकू, लोहे की रॉड और ईंट से परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान सलीम के बेटे फिरोज को चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोग फिरोज को बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता की।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस ने मामले में हल्दौनी निवासी शेरदीन, उसके भाई इमामुल, महताब, आदिल के अलावा अमन, उसके भाई अज्जू, सुल्ताना और उसकी बहन रिजवाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मुनेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed