फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Effigies of Ravana burnt in Yamuna City; chants of 'Jai Shri Ram' resound

Noida News: यमुना सिटी में जले रावण के पुतले, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Tue, 20 Oct 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana burnt in Yamuna City; chants of 'Jai Shri Ram' resound
यमुना सिटी/रबूपुरा। दशहरा पर्व पर जेवर, रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर समेत विभिन्न स्थानों पर रावण दहन किया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच पुतले जलाए गए। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र की हाईराइज सोसाइटियों में भी रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

जेवर के श्री दुर्गा मंदिर परिसर में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। तिर्थली गांव में करीब 30 फीट ऊंचे पुतले को जलाया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुतलों में आग लगते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

रबूपुरा में रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। दनकौर, बिलासपुर और यमुना सिटी की विभिन्न सोसाइटियों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिवारों ने बच्चों के साथ उत्सव में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed