फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Effect of pollution: MCD, Central and Delhi government offices will open at different times

प्रदूषण का असर : अलग-अलग समय में खुलेंगे एमसीडी, केंद्र व दिल्ली सरकार के दफ्तर

Fri, 15 Nov 2024 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Effect of pollution: MCD, Central and Delhi government offices will open at different times
ग्रैप-3 के तहत उठाया कदम, मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा - सड़कों पर ट्रैफिक कम होने से घटेगा प्रदूषण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। हवा दमघोंटू होने के साथ दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया गया है। अब एमसीडी, केंद्र व दिल्ली सरकार के दफ्तर अलग-अलग समय में खुलेंगे। एमसीडी के दफ्तर सुबह 8:30 बजे, केंद्र के सुबह 9 और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे खुलेंगे। शाम के समय में भी बदलाव किया गया है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने जानकारी दी है कि सड़कों से ट्रैफिक और उससे होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली के सरकारी कार्यालय अलग-अलग समय पर काम करेंगे। निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। केंद्र सरकार के दफ्तरों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे। अलग-अलग समय पर कार्यालय खुलने और बंद होने से सुबह और शाम के व्यस्त समय के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इससे वाहनाें से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू रहने तक बदले समय पर सरकारी दफ्तर चलेंगे।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों का कामकाज:
1. एमसीडी : सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
2. केंद्र सरकार: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
3. दिल्ली सरकार: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed