फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Effect of new education policy in government schools also, now activities every Saturday

Noida News: सरकारी स्कूलों में भी नई शिक्षा नीति का असर, अब हर शनिवार को एक्टिविटी

Tue, 24 Sep 2024 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Effect of new education policy in government schools also, now activities every Saturday
सरकारी स्कूलों में भी नई शिक्षा नीति का असर, अब हर शनिवार को एक्टिविटी
विज्ञापन

- लंच के बाद कॅरिअर काउंसलिंग और व्यक्तित्व विकास पर हो रहा काम
- कुछ निजी स्कूल शनिवार के दिन हुए बैग लेस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नई शिक्षा नीति का असर शहर के सरकारी स्कूलों में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को एक्टीविटी और कॅरिअर काउंसंलिंग शुरू हो गई है। कुछ स्कूलों में वोकेशन कोर्स भी शुरू कर दिए गए हैं, ताकि शिक्षा को रोजगार परख बनाया जा सके। कुछ स्कूलों में अभी 9वीं कक्षा के लिए ही नई शिक्षा नीति लागू की गई है। हालांकि एक्टिविटी सभी कक्षाओं में कराई जा रही है।
सेक्टर- 12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल ऋतु सिंह ने बताया, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर नई शिक्षा नीति के तहत टाइम टेबल बनाकर अपलोड किया था। इसको अप्रूवल मिल गया है। अभी 9वीं कक्षा में इसको पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। इसके तहत हर शनिवार को एक्टिविटी कराई जा रही है। लंच से पहले छात्रों सदनाें के मध्य कई प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं और लंच के बाद कंप्यूटर कोडिंग, कॅरिअर काउंसिलंग समेत कई कोर्स कराए जा रहे हैं। इसके लिए आर्मी पब्लिक स्कूल भी मदद कर रहा है। इससे छात्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल छिजारसी की प्रिंसिपल रेखा कनौजिया प्रिंसिपल रेखा कन्नोजिया ने बताया, माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कैलंडर जारी किया गया है, उसी के आधार पर हर शनिवार को अलग- अलग एक्टिविटी कराई जा रही है। अगले साल से वोकेशन कोर्स भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्कूल भी हुए बैगलेस
भाऊराव देवसर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रिंसिपल सोमगिरि गोस्वामी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत साल में 200 से 400 घंटे की नॉन टीचिंग एक्टिविटी होनी है। उस पर काम किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को छात्रों के लिए स्कूल बैग लैस हो गया है। इस दिन तरह तरह की एक्टिविटी कराई जा रही है। इसके अलावा अन्य निजी स्कूलों में भी इस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed