फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   educational level of students of council schools in Gautam Buddha Nagar reached 45th position in 15 months

नैट: 15 माह में पहले से 45वें पर गिरा गौतमबुद्ध नगर, 2023 में मिला था प्रदेश में पहला स्थान

Fri, 27 Dec 2024 09:35 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Dec 2024 09:35 AM IST
सार

परीक्षा में जनपद के 66772 छात्रों ने भाग लिया था। परिणाम में 30.37 प्रतिशत छात्रों को ए, 18.02 प्रतिशत को बी, 7 प्रतिशत को सी, 3.68 प्रतिशत को डी और 5.29 प्रतिशत को ई ग्रेड मिला है।

विज्ञापन
educational level of students of council schools in Gautam Buddha Nagar reached 45th position in 15 months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर में परिषदीय स्कूलों के छात्रों का शैक्षिक स्तर 15 माह में पहले से 45 वें पायदान पर पहुंच गया है। सितंबर 2023 में हुई निपुण ऐसेसमेंट परीक्षा (नैट) में 49.90 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे। वहीं, दिसंबर 2024 में आए परिणाम में 35.64 प्रतिशत छात्र ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल हुए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा में जनपद के 66772 छात्रों ने भाग लिया था। परिणाम में 30.37 प्रतिशत छात्रों को ए, 18.02 प्रतिशत को बी, 7 प्रतिशत को सी, 3.68 प्रतिशत को डी और 5.29 प्रतिशत को ई ग्रेड मिला है। निपुण भारत अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की विशेष ट्रेनिंग के बावजूद परिणाम ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की बैठक में ऑल इज गुड
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा हर माह बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक करते हैं। बैठक में अधिकारियों दावा करते हैं कि प्रदेश में शिक्षा की सबसे अच्छी स्थिति जनपद की है। डीएम की बैठक में अधिकारी ऑल इज गुड बोल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में हापुड़ तीसरे पायदान पर
मेरठ मंडल में हापुड़ ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि हापुड़ में कई स्कूलों में बच्चों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। वहीं, बुलंदशहर ने सातवां और बागपत ने दसवां स्थान हासिल किया है।

कक्षा 6 से 8 के छात्रों की स्थिति खराब
कक्षा 6 से लेकर 8 तक के छात्रों की स्थिति खराब है। परिणाम में इन्हें हर विषय में बी ग्रेड मिला है। वहीं, विभाग की ओर से कक्षा एक से तीन पर विशेष ध्यान दिया गया। उसका भी नतीजा बेहतर नहीं आया। कक्षा चार और पांच की स्थिति भी बदहाल है।

हर स्कूल का परिणाम अभी नहीं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को मासिक समीक्षा बैठक रखी गई है। परिणाम कैसे खराब हुआ। कमियों को ढूंढा जाएगा। - राज सिंह यादव, डायट प्राचार्य

मेरठ मंडल के जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। गौतमबुद्ध नगर के परिणाम को लेकर समीक्षा की जाएगी। -दिनेश कुमार यादव, एडी बेसिक मेरठ

नैट परीक्षा का परिणाम पोर्टल पर अभी नहीं दिखाई दे रहा है। परिणाम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed