फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Education is essential for the development

समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी : हरिश्चंद्र भाटी

Fri, 09 Oct 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Education is essential for the development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दादरी। भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है। बच्चों को शिक्षित करने से ही उनके लिए उच्च पदों तक पहुंचने के रास्ते खुलेंगे और समाज को नई दिशा मिलेगी। बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को बेटियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए।

शुक्रवार को अच्छेजा गांव में भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। युवाओं को सामाजिक कुरीतियों से दूर रखकर शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने 27 अक्टूबर को पटेल जयंती के अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली गुर्जर स्वाभिमान रैली में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। समारोह में जयसिंह प्रधान, होतेराम भगत, महावीर सिंह, ओमकार नागर, सरजीत नागर, राजवीर नागर, सुखवीर नागर, टीकम नागर, सतपाल प्रधान, हरेंद्र प्रधान, जसवीर नागर, देवेंद्र नागर, संजय नागर, जगमोहन नागर, सतीश प्रधान, वीरेंद्र प्रधान और जगत खारी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर केसर सिंह नागर को भारतीय गुर्जर महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed