फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Education Hub...Stuck in the quagmire of drugs, students are becoming smugglers.

Noida News: एजुकेशन हब... नशे की दलदल में फंसकर छात्र बन रहे तस्कर

Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Education Hub...Stuck in the quagmire of drugs, students are becoming smugglers.
एजुकेशन हब... नशे की दलदल में फंसकर छात्र बन रहे तस्कर
विज्ञापन

- सिगरेट, बीयर के शौक के बाद अवैध धंधे में लिप्त हो जाते हैं कई छात्र
- शिक्षण संस्थानों के पास से गांजे और विदेशी ड्रग्स के तस्कर हुए हैं गिरफ्तार
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके जिले में कई छात्र नशे के दलदल में फंसकर तस्कर बन रहे हैं। गांजा-चरस तस्करी में पकड़ी गई बुलंदशहर के ऊंचागांव निवासी वर्षा की कहानी भी कुछ यही बयां कर रही है। वर्षा पहले नॉलेज पार्क के कॉलेज में ही बीबीए की पढ़ाई करती थी। और इसी तरह नशे की दलदल में फंसकर तस्कर बन गई। इससे पहले भी जिले में कई छात्र नशा तस्करी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। वहीं, कई तस्करों की शिक्षण संस्थानों के आसपास से गिरफ्तारी भी हुई है।
देश-विदेश से बड़ी संख्या में छात्र नोएडा-ग्रेनाे मेें शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें यहां भेजते हैं लेकिन कई छात्र अपने घर से दूर आकर नशे के चंगुल में फंस जाते हैं। नशे की शुरुआत दोस्तों के साथ सिगरेट की कश और बीयर से होती है। लेकिन धीरे-धीरे कई छात्र-छात्राएं नशे के आदी होने लगते हैं। उनका नशा चरस व गांजे और शराब तक पहुंच जाता है। अभिभावक से निर्धारित जेब खर्च मिलने के कारण कई छात्र नशे के शौक की पूर्ति के लिए तस्करी तक करने लगते हैं। लेकिन जब इन्हें इसमें मुनाफा व इच्छा की पूर्ति होती दिखाई देती है तो वह इसे अपने धंधे में शामिल कर लेते हैं। जहां से निकलना उनके लिए काफी मुश्किल होता है और एक न एक दिन वह कानून के चंगुल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

अक्सर माफिया तक नहीं पहुंचते पुलिस के हाथ
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। लगभग हर रोज तस्करों की गिरफ्तारी भी हो रही है। लेकिन अधिकांश मामलों में फुटकर विक्रेता की गिरफ्तारी होती है। बड़े नशे के सौदागर व माफिया तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाते। इसके चलते बड़े अपराधी छोटे फुटकर विक्रेताओं को तलाशकर अवैध धंधा जारी रखते हैं। मई माह में ग्रेनो में पकड़ी गई दो ड्रग्स फैक्टरी के मास्टर माइंड को भी पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में वर्षा की गिरफ्तारी कर राज नहीं उगलवा पाई थी पुलिस
सेक्टर-113 थाना पुलिस ने वर्षा को इसी वर्ष 14 मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वर्षा के कब्जे से बरामद बैग से छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया था। वर्षा ने बताया था कि वह गांजा ग्रेनो से लेकर आई है लेकिन उसका नाम नहीं जानती। पुलिस वर्षा से राज नहीं उगलवा पाई और वह जेल से छूटकर फिर से गांजा तस्करी करने लगी। आरोपी कोरोना काल से ही गांजा-चरस तस्करी में लिप्त हैं। आरोपियों के खिलाफ बुलंदशहर में पहले भी केस दर्ज हैं।

बिंटू के दो खाते फ्रीज, गैंगस्टर की तैयारी
पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन गांजा-चरस तस्करी का पैसा बिंटू के दो बैंक अकाउंट में आता है। इन खातों में कितना पैसा है, इसकी अभी जानकारी नहीं है। लेकिन आरोपी के दोनों खातों को फ्रीज करा दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई कर अवैध धंधे से अर्जित संपत्ति कुर्क की जाएगी।
शिक्षण संस्थान के पास से हाल में गिरफ्तार तस्कर
16 नवंबर 2023 - दनकौर पुलिस ने गलगोटिया विवि के पास से तस्कर जग्गी को किया गिरफ्तार।
17 नवंबर 2023 - दादरी पुलिस ने शिव नादर विवि के पास से गांजा तस्कर अफसर अली को किया गिरफ्तार।
17 नवंबर 2023 - दादरी पुलिस ने बैनेट विवि के पास से गांजा तस्कर वसीम को किया गिरफ्तार।
18 नवंबर 2023 - नॉलेज पार्क के कालेज के पास से तस्कर अमित गांजे संग गिरफ्तार।
18 सितंबर 2022 - नॉलेज पार्क क्षेत्र के कॉलेज के पास से 29 लाख की विदेशी ड्रग्स संग तीन छात्र गिरफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed