फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ED action

Noida News: ईडी से बिल्डरों की अटैच संपत्ति पर प्राधिकरण का दावा

Tue, 05 Aug 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
ED action
ईडी से बिल्डरों की अटैच संपत्ति पर प्राधिकरण का दावा
विज्ञापन

-नोएडा के कई केस की जांच में ईडी ने बिल्डरों की संपत्ति अटैच की है, अधिकारियों के घर से भी हुई है बरामदगी

-प्राधिकरण ने ईडी को पत्र भेजने के साथ ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र, बताया कि बिल्डरों पर है प्राधिकरण का बकाया

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फंड डायवर्जन समेत अन्य गंभीर आरोप पर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में परियोजना ला चुके कई बिल्डरों की जांच कर रहा है। ईडी ने केस की जांच में कई बिल्डरों की संपत्तियों को अटैच किया हुआ है। इन अटैच की गई संपत्तियों पर नोएडा प्राधिकरण ने अपना दावा किया है। प्राधिकरण का पक्ष है कि इन बिल्डरों पर जमीन की कीमत का मूल बकाया है। इसलिए अटैच संपत्तियों से प्राधिकरण का बकाया दिला दिया जाए। इसको लेकर प्राधिकरण ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थनापत्र लगाया है। वहीं ईडी को भी पत्र भेजा है।
शहर में प्रवर्तन निदेशालय की जांच कई बिल्डर समूह पर चल रही है। लेकिन कार्रवाई सार्वजनिक लोटस-300 सोसाइटी सेक्टर-107 व द अरण्या सोसाइटी सेक्टर-119 की हुई है। लोटस-300 में निदेशालय ने हेसिंडा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर कंपनी की जांच को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही द अरण्या सोसाइटी की जांच में उन्नति फॉर्च्यून के प्रमोटर अनिल मिठास को ईडी गिरफ्तार भी कर चुकी है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स सिटी में हाई कोर्ट ने आदेश दिया हुआ है। प्राधिकरण का कई बिल्डरों पर बकाया है जो जमा नहीं कर रहे हैं। बकाये को लेने के लिए प्राधिकरण अलग-अलग स्तर पर काम कर रहा है। बकाया लेने के लिए प्राधिकरण अधिकारी बिल्डरों के साथ समय-समय पर बैठक करने के अलावा नोटिस भेजने व आरसी जारी करने की कार्रवाई भी कर रहे हैं। प्राधिकरण के सीईओ डाॅ. लोकेश एम ने बताया कि ईडी को प्राधिकरण ने पत्र भेजा है। इसमें उन बिल्डरों की अटैच की गई संपत्तियां जो नोएडा के बकाएदार हैं उनसे बकाया दिलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed