फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ecotech-3 police and CRT team arrested two members of interstate ganja smuggling gang

तस्करों का अनोखा तरीका: ग्रेनाइट और मार्बल पत्थरों के बीच लाते छुपाकर, 31 बंडल गांजा बरामद; ऐसे हुआ पर्दाफाश

Tue, 19 Aug 2025 03:42 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 03:42 PM IST
सार

इकोटेक-3 पुलिस और सीआरटी टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन दो लोगों के पास से 40 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है। फिलहाल, एक फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Ecotech-3 police and CRT team arrested two members of interstate ganja smuggling gang
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना इकोटेक-3 पुलिस और सीआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 कुन्तल 64 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ट्रक में ग्रेनाइट पत्थरों के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहे थे, ताकि टोल और पुलिस चेकिंग से बच सकें।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोमवार को इकोटेक-3 पुलिस और सीआरटी टीम खेडा चौगानपुर गोलचक्कर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में ग्रेनाइट पत्थरों के बीच भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपा कर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर ट्रक को रोका गया। जिसमें चालक अलीहसन और ट्रक मालिक योगेन्द्र सिंह मौजूद थे। पूछताछ में दोनों ने गांजा होने की बात स्वीकार कर ली। ट्रक की तलाशी लेने पर 6 प्लास्टिक के बोरों में रखे 31 बंडल गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 1 कुन्तल 64 किलो 700 ग्राम निकला। बरामद माल की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनाइट पत्थरों और मार्बल के बीच में छुपाकर लाते थे आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्रेनाइट पत्थरों को नियो एक्सोटिक ग्रेनाइट एलएलपी, आंध्र प्रदेश से लोड कर जयपुर (राजस्थान) में स्थित न्यूट्रल स्टड प्लांट तक ले जा रहे थे। इसी ट्रक में पत्थरों के बीच गांजा छिपाया गया था। आरोपी उड़ीसा से गांजा खरीदकर लाते थे और इसे अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्हें गांजा ओडिसा के अरविन्द किशोर उर्फ टोनी से मिलता था। वहीं से माल लेकर दोनों आरोपी ट्रक में छिपाकर विभिन्न जगहों पर सप्लाई करते थे। फिलहाल अरविन्द किशोर फरार है और पुलिस ने उसे वांछित घोषित कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों में अलीहसन और योगेन्द्र दोनों ही पहले भी गांजा तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन

पूर्व में जेल जा चुके हैं आरोपी
आरोपियों की पहचान एटा के अली व हाथरस के योगेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। हसन 2019 में ओडिसा के छतरपुर थाना क्षेत्र से गांजा सप्लाई मामले में गिरफ्तार होकर लगभग 14 महीने जेल में रह चुका है। योगेन्द्र सिंह वर्ष 2018 में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हुआ था और 27 महीने जेल में रह चुका है। वहीं योगेन्द्र पर थाना सिरसागंज (फिरोजाबाद) में गांजा सप्लाई का मामला दर्ज है।

दोनों पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से गांजा तस्करी कर रहे हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं फरार आरोपी अरविन्द किशोर की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed