{"_id":"64e26c01f13f0489310359e7","slug":"earlier-sisters-and-daughters-were-not-safe-now-rule-of-law-surendra-nagar-grnoida-news-c-23-1-noi1091-15578-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहले बहन-बेटियां नहीं थी सुरक्षित अब काूनन का राज-सुरेंद्र नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहले बहन-बेटियां नहीं थी सुरक्षित अब काूनन का राज-सुरेंद्र नागर
विज्ञापन
-मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार पर की है चोट, प्राधिकरणों में भ्रष्ट अफसरों को दिखाया बाहर का रास्ता
-लंबे समय से लंबित चल रही किसानों की समस्याएं भी होंगी दूर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सदस्य और राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा, साल-2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी। बहन-बेटियां गौतमबुद्धनगर जैसे हाइटेक जिले में भी सुरक्षित नहीं थी। मगर आज वही प्रदेश और जनपद है, जहां महिलाएं बेखौफ होकर घर से बाहर आ जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार आने के बाद ही मुमकिन हो पाया है। रविवार को ग्रेटर नोएडा के रामलीला मैदान में सर्वसमाज की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्यसभा सदस्य बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में भी प्राधिकरणों में व्याप्त भ्रष्टाचार था और उसे खत्म करने के लिए नए अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने तैनात किया है। अब यहां के किसानों की समस्याओं को आसानी से दूर कराया जा सकेगा।
उन्होंने कहा, आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है, लेकिन देशभर में भाजपा ने उन्हें संगठन को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। पूरे गुर्जर समाज को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में कमल के बटन को दबाकर पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पड़ोसी देश हमले की धमकी देता था और आतंकी घटनाएं कराता था। मगर अब आतंकी घटनाएं भी बंद हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने ऐसा बदलाव किया है कि आज दूसरे देश के प्रधानमंत्री उनके पैर छू रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि केंद्रीय संगठन ने जो जिम्मेदारी देकर विश्वास जताया है, हम सभी उसके लिए आभार व्यक्त करने एकत्र हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाई-भतीजावाद चल रहा था, लेकिन भाजपा के आने के बाद यह सब बंद हो गया है। ईमानदार और अच्छे नेताओं को मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के प्राधिकरणों के लिए नीति बदल दी है। नागर ने कहा कि किसानों की समस्याओं को जल्द ही दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। प्रदेश मंत्री डॉ.चंद्रमोहन ने कहा कि गुर्जर समाज ही नहीं बल्कि गौतमबुद्धनगर के लिए भी बड़ी उपलब्धि है कि उनके बीच के एक नेता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री हरीशचंद भाटी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटी, किसान मोर्चा के पश्चिमी यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, देवेंद्र सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भाटी, पवन नागर, ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, ओमपाल नागर, श्याम चौधरी, निरंजन प्रधान नरौली, पुष्पेंद्र, ईश्वर घंघोला, शैलेश तेवतिया, नगर पंचायत चेयरपर्सन शिकारपुर राजाबला, रेखा नागर व प्रमोद नागर समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पांच राज्यों से आए गुर्जर समाज के नेता
सुरेंद्र सिंह नागर के अभिनंदन समारोह में पांच राज्यों से गुर्जर समाज के नेता शामिल हुए। जम्मू कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब से आए नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की पगड़ी बांधकर सुरेंद्र सिंह नागर काे सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने यह जिम्मेदारी देकर देश के गुर्जर समाज का सम्मान बढ़ाया है।