फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   E-cycle scheme punctured on the track of negligence

Noida News: लापरवाही के ट्रैक पर पंक्चर हुई ई-साइकिल योजना

Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
E-cycle scheme punctured on the track of negligence
लापरवाही के ट्रैक पर पंक्चर हुई ई-साइकिल योजना
विज्ञापन

- प्राधिकरण ने 1.28 करोड़ खर्च कर गलत जगह बनवा दिए ई-साइकिल स्टैंड

- चार्जिंग के लिए नहीं मिल रहे बिजली कनेक्शन, अब दोबारा सर्वे करने की तैयारी
नंबर

- 62 जगह बनाए गए ई-साइकिल स्टैंड

- 24 जगह ही मिले बिजली कनेक्शन

योगेश शर्मा

नोएडा। जनता को सुविधाएं देने के नाम पर धन की बर्बादी का नया मामला सामने आ रहा है। प्राधिकरण ने करीब 1.28 करोड़ रुपये खर्च कर बिना सोचे-समझे 62 जगह ई-साइकिल स्टैंड (डॉकिंग स्टेशन ) बनवा दिए। अब साइकिल चलाने की बारी आई तो पता चल रहा है कि इनकी लोकेशन सही नहीं है। ज्यादातर स्टैंड उन जगहों पर बना दिए हैं जहां लोगों की आवाजाही कम है। ई-साइकिल चार्जिंग के लिए कई स्टैंडों को बिजली के कनेक्शन नहीं मिले हैं। ऐसे में अब दोबारा सर्वे कर गलत जगह बने स्टैंडों की लोकेशन बदलने की तैयारी की जा रही है।

पहले चरण में जिन 31 स्टैंडों से ई-साइकिल चलाई जा रही है, उनमें से सात को आज तक बिजली के कनेक्शन नहीं मिले हैं। चार्जिंग के अभाव में ई-साइकिलों की रफ्तार बीच रास्ते में ही थम रही हैं। दूसरे चरण के तहत 31 अन्य स्टैंडों से अगले दो माह में सेवा शुरू करने के निर्देश प्राधिकरण ने टर्बन मोबिलिटी को दिए हैं, लेकिन कंपनी की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना बिजली कनेक्शन के साइकिलों का संचालन संभव नहीं है।
विज्ञापन

ट्रैफिक सेल को भेजे गए पत्र में स्टैंडों की लोकेशन बदलने के लिए संयुक्त सर्वे कराने की बात कही गई है, ताकि ई-साइकिल की सुविधा को जन उपयोगी बनाया जा सके। इन स्टैंडों को उन स्थानों पर बनाने का सुझाव दिया गया है जहां शेयरिंग वाहन और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के अलावा लोगों की आवाजाही ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





40 करोड़ से बने साइकिल ट्रैक भी बेकार

सपा शासनकाल के दौरान वर्ष 2014-15 में अलग-अलग सेक्टरों में साइकिल ट्रैक बनवाए गए थे। 42 किमी लंबे ट्रैक का काम पूरा भी कर लिया गया था, लेकिन ट्रैक बनने के बाद इन पर कभी साइकिल नहीं चल पाई। साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण हो गया है या फिर अवैध पार्किंग बन गई हैं।




500 यात्रियों ने ली मंथली सब्सक्रिप्शन
ऐसा नहीं कि शहर के लोगों को ई-साइकिल की सवारी रास नहीं आ रही है। कुछ स्टैंडों से साइकिल बुकिंग का अच्छा रुझान मिल रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि करीब 500 लोगों ने ई-साइकिल के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन लिया है। अगर स्टैंड सही जगह बनाए गए होते होते और सभी जगह चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाती तो यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता था।






कोट
कुछ जगह ई-साइकिल स्टैंड पर बिजली के कनेक्शन नहीं मिले हैं, इसके लिए प्रयास लगातार जारी है। दूसरे चरण के तहत दो महीने में ई-साइकिल सुविधा शुरू करा दी जाएगी। - एसपी सिंह, डीजीएम-नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed