Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   e bike scam

Noida News: बाइक बोट की तरह ई स्कूटी घोटाला, हर महीने 7 हजार रुपये का लालच देकर करोड़ों की ठगी

Sun, 14 Dec 2025 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
e bike scam
बाइक बोट की तरह ई स्कूटी घोटाला, हर महीने 7 हजार रुपये का लालच देकर करोड़ों की ठगी
विज्ञापन

-शिकायतों पर जांच के बाद फेज-2 थाना पुलिस ने की कार्रवाई, ठगी करने वाली कंपनी का संचालक गिरफ्तार

-ई-स्कूटी के नाम पर 85 हजार रुपये जमा करवाकर 7 हजार रुपये महीने में देने का वादा था, लेकिन निवेशकों को पैसा नहीं मिला

माई सिटी रिपोर्टर

बाइक बोट की तरह ई स्कूटी योजना लाकर प्रति महीने 7 हजार रुपये देने व तीन साल वापसी का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी सामने आई है। यह सुनियोजित ठगी भंगेल में कंपनी का दफ्तर खोलकर की गई। कंपनी संचालक आरोपियों ने 35-40 लोगों से ई-स्कूटी के नाम पर 85 हजार रुपये जमा करवाए थे। इनमें कुछ निवेशकों ने कई-कई ई-स्कूटी के लिए रकम दी थी। कुछ ही महीनों बाद आरोपियों ने वादे के मुताबिक महीने में न तो मुनाफे की किश्त दी न ही मांगने पर रकम वापस कर रहे थे। आरोपी रातों-रात दफ्तर बंद कर फरार हो गए थे। निवेशकों की शिकायत पर फेज-2 थाना पुलिस ने कंपनी संचालक सौरभ को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि निवेशकों से ली गई करोड़ों की रकम बैंक खातों में फ्रीज करवाई गई है।





पुलिस कार्रवाई की यह जानकारी डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को प्रेस-काॅन्फ्रेंस में दी। डीसीपी ने बताया कि सौरभ मिश्रा और गौरव मिश्रा ने मिलकर ये ठगी की है। ये मूलरूप से जयदेव पट्टी दरभंगा बिहार के निवासी हैं। शहर में भंगेल स्थित एमके एम अपार्टमेंट में रह रहे थे।
विज्ञापन


गौरव पहले से ही जेल में है। इन दोनों ने मिलकर इको जैप स्मार्ट मोबिलिटी नाम से एक कंपनी खोली थी। इस कंपनी का कार्यालय भंगेल स्थित चैतन्य बिल्डिंग में बनाया था। डीसीपी ने बताया कि ये लोग ई स्कूटी के नाम पर लोगों को बताते थे कि आपके नाम पर एक स्कूटी 85 हजार की खरीदी जाएगी। तीन साल तक स्कूटी चलाएंगे जिसके एवज में प्रति माह 7 हजार रुपये दिए जाएंगे, और तीन साल बात स्कूटी आपको वापस कर दी जाएगी। अगर स्कूटी वापस नहीं लेना चाहते हैं तो आगे भी प्रति महीने 7 हजार रुपये कंपनी देगी। शुरुआत में कुछ लोगों ने झांसे में आकर रकम लगाई। इनको आरोपियों ने महीने में 7 हजार रुपये देना भी शुरू किया। इसके बाद इसका प्रचार-प्रसार हुआ और निवेशकों की संख्या बढ़ गई। इसके बाद यह कंपनी का दफ्तर बंद कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों की शिकायतें फेज-2 थाना पुलिस के पास पहुंची। शुरुआती जांच के बाद आरोपी सौरभ को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी इतने शातिर तरीके से लोगों को फंसाते थे कि शिकायतकर्ता को यह आभास तक नहीं होता था कि वह एक सुनियोजित धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है। आरोपियों के कई खातों की जानकारी मिली है जिनमें रकम फ्रीज करवाई गई है।

इंजीनियर ने बनाई थी ठग कंपनी, भाई संभाल रहा था : पुलिस के मुताबिक ठगी की इस कंपनी की पूरी रुपरेखा गौरव ने बनाई थी। गौरव ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया हुआ है। पिछले महीने उसे साइबर अपराध से जुड़ी एक प्राथमिकी जांच में गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसका भाई सौरभ जो कि 10 वीं पास है इस कंपनी को संभाल रहा था। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की मां की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।




सोशल मीडिया पर पोस्ट करने थे विज्ञापन: पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लोगों को फंसाने के लिए कई तरह से विज्ञापन जारी किए थे। हर दिन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर विज्ञापन जारी किए जाते थे। इसके अलावा पोस्टर भी लगवाए थे। विज्ञापन में अधिक मुनाफे की बात देखकर लोगों ने निवेश करना शुरू कर दिया। निवेशकों से गौरव रुपये तो ले लिया करता था लेकिन ई स्कूटी खरीदने के बजाय रुपये अन्य काम में लगाया दिया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article